Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    संविधान दिवस सह नशा मुक्ति दिवस मनाया गया



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग /पवन साह 

    सीतामढ़ी :  जननायक कर्पूरी ठाकुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावास सीतामढ़ी के सभागार में 73वां संविधान दिवस सह नशा मुक्ति दिवस समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता छात्र निक्कू कुमार ने किया। इस अवसर पर पूर्व फौजी अनिल कुमार, संयोजक,वेटरेन्स इंडिया, डॉ संजय कुमार, राकेश कुमार चंद्रवंशी, छात्रावास अधीक्षक विनोद बिहारी मंडल ने संयुक्त रुप से डॉ आंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उद्घाटन किया।


    ये भी पढ़े-नशा मुक्त बिहार बनाने को लेकर सीतामढ़ी में निकाली गई प्रभात फेरी

     

     समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व फौजी अनिल कुमार ने कहा कि न गीता से ना कुरान से, ना बाइबिल से ना पुराण से, देश चलता है भारतीय संविधान से। आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 ईस्वी को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने 2 वर्ष 11 महीना 18 दिन के बाद संविधान सभा को संविधान पुरा  लिखकर समर्पित किया। इसीलिए आज के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं। भारत का संविधान दुनिया का सबसे अच्छा संविधान है जिसमें रानी हो या  मेहतरानी सबको बराबरी का अधिकार मिला हुआ है। इसी संविधान की बदौलत देश का काम-काज चलता है। हम सारे लोगों को संविधान की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।


    ये भी पढ़े-दादा साहब फाल्के आइकॉन अवार्ड से सम्मानित हुए देव सिंह

    डॉ संजय कुमार ने कहा कि आजादी के पहले जो विधान लागू था वह आजादी के बाद बाबा साहब के द्वारा लिखें संविधान अर्थात बराबर का विधान लागू हुआ। विडंबना है की देश के कुछ अराजक तत्व एक साजिश के तहत संविधान की मूल भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। संविधान को छुए बिना है मौलिक अधिकारों को धीरे धीरे समाप्त किया जा रहा है। पुनः देश में गरीबों, वंचितो एवं कमजोर वर्गों को गुलाम बनाने की साजिश हो रही है। इस अवसर पर उन्होंने कहा के संविधान की प्रस्तावना ही संविधान का दिल है।

      राकेश चंद्रवंशी ने कहा कि, आज संविधान खतरे में दिखाई पड़ रहा है। शासक वर्गों ने संविधान की मूल भावना को दरकिनार कर पुनः देश में कंपनी राज स्थापित करना चाहती है। आज भारत के सभी सार्वजनिक क्षेत्रों को जिस तरह ओने पौने दाम में बङे  बङे उद्योगपतियों के हाथों बेचा जा रहा है वह संविधान की मूल भावना के विपरीत है। उन्होंने संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की।

          विनोद बिहारी मंडल, छात्रावास अधीक्षक ने बिहार में शराबबंदी कानून की सराहना करते हुए कहा कि नशा से एक व्यक्ति,परिवार, समाज एवं देश बर्बाद होता है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से  नशा पान नहीं करने का आग्रह किया।तथा उपस्थित लोगों ने डा अम्बेडकर को साक्षी मानते हुए नशापान नहीं करने का शपथ लिया। श



          समारोह में  ई रतन कुमार, राज कपूर कुमार, नवनीत राज, संदीप कुमार, धीरज कुमार, सुशील कुमार, रामा शंकर कुमार, विकास कुमार, मनीष कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार, तलेवर कुमार, सोनू कुमार, गुलशन कुमार, कमलेश कुमार, सुधीर चौरसिया, इंजमाम उल अंसारी, मिथुन ठाकुर, राजू कुमार, राजकुमार, सौरभ कुमार, रोहित कुमार, श्याम नंदन कुमार, सत्यजीत गुप्ता, गोविन्द दास, चन्दन राउत, गुंजेश कुमार, भाग्य नारायण कुमार, बसंत कुमार शहीद दर्जनों छात्र उपस्थित थे।

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728