Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    अफगानिस्तान में नमाज के दौरान हुआ भीषण धमाका 12 लोग घायल



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» 

    रिपोर्टिंग एजेंसी 

    काबुल, रायटर्स। तालिबान की सरकार आने के बाद से अफगानिस्तान में अस्थिरता का माहौल है। शुक्रवार को पूर्वी अफगानिस्तान में भीषण विस्फोट हो गया। यह धमाका नंगरहार प्रांत के स्पिन घर जिले की एक मस्जिद में नमाज के दौरान हुआ। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार मस्जिद में हुए इस धमाके में स्थानीय मौलवी समेत कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं। 


    ये भी पढ़े-मामा के यहां रहने वाले नाबालिग युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


    घटना की अधिक जानकारी देते हुए इलाके के निवासी अटल शिनवारी ने कहा कि मस्जिद के अंदरूनी हिस्से में विस्फोट दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ।नाम न छापने की शर्त पर तालिबान के एक अधिकारी ने विस्फोट की पुष्टि की और कहा कि हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। तालिबानी अधिकारी ने इस घटना की और अधिक जानकारी नहीं दी है।वहीं, मस्जिद में हुए धमाके की अभी किसी आतंकी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार जिस मस्जिद में धमाका हुआ है, उस दौरान उसमें सुन्नी मुसलमान थे।


    बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान के अधिग्रहण के बाद से मस्जिदों पर हमले तेज हो गए हैं। पिछले दिनों कई शिया मस्जिदों पर हमले किए गए हैं। अक्टूबर की शुरुआती सप्ताह में अफगानिस्तान के कुंदूज शहर स्थित मस्जिद के भीतर हुए बम विस्फोट की जिम्मेदारी आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ने ली थी। इस हमले में 80 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए थे। जब विस्फोट हुआ तब इलाके में रहने वाले शिया मुसलमान बड़ी संख्या में नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में आए हुए थे।



    गौरतलब है तालिबान की वापसी के बाद अफगानिस्‍तान में हालात और खराब हो गए हैं। हाल ही में पाकिस्तान में मौजूद संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी की हाई कमिश्नर फिलिपो ग्रांडी ने कहा था कि अफगानिस्तान में मानवीय स्थितियां बहुत ही खराब हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तत्काल मदद के लिए आगे आना चाहिए। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728