Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार के मुजफ्फरपुर में परीक्षा में नकल करने से रोकने पर शिक्षकों की पिटाई



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग /उमाशंकर गिरी 


    मुजफ्फरपुर: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में एमसीए सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा में नकल से रोकने पर छात्रों ने वीक्षकों की पिटाई कर दी।उसे एक्सपेल्ड कर बाहर निकाल दिया।उक्त छात्र ने बाहर निकलकर अपने साथियों को कॉल कर बुला लिया।दर्जनों की संख्या में पहुचे छात्र अचानक से परीक्षा हॉल में प्रवेश कर गए।शिक्षक नवल किशोर और अनिल अमितेश के साथ मारपीट करने लगे।अनसर सीट फाड़ने का प्रयास करते हुए जमकर उत्पात मचाने लगे।गार्ड के साथ भी धक्का मुक्की हुई।

    ये भी पढ़े-मानव अधिकार दिवस पर पटना विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा निकला गया मानव श्रृंखला




     इस घटना से केंद्र पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए परीक्षा बाधित हो गई। सूचना पर पहुंची विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मारपीट करने वाले एक युवक अमन कुमार को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद पहली पाली में परीक्षा दे रहे तीन छात्रों को निष्कासित कर दिया गया। वहीं, मामले में धीरज कुमार, राहुल कुमार और अमन कुमार को नामजद करते हुए कुल 15 लोगों के खिलाफ वीक्षक अमितेष कुमार ने विवि थाने में केस दर्ज कराया है। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728