Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार की शासन व्यवस्था चौपट, जंगल राज की चपेट में वैश्य समाज




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / सर्वेश कश्यप

    पटना: आज दिनांक 24.1. 2022, दिन सोमवार को 3:00 बजे दिन में आर पी इंटरनेशनल, गांधी मैदान, पटना में बिहार में वैश्य समाज के साथ प्रतिदिन होने वाले जुल्म, अत्याचार, लूट, फिरौती, रंगदारी, हत्या आदि के विरोध में बिहार प्रदेश वैश्य महासभा द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन कर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया गया। महासभा अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री सुशासन बाबू से मांग किया कि वह समुदाय पर होने वाले उपर्युक्त अत्याचार पर अविलंब रोक लगाया जाए नहीं तो राज्य की वैश्य समाज सड़क पर उतरने को बाध्य होगा। 


    ये भी पढ़े-जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयंती सीतामढ़ी में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई


    उन्होंने  सरकार से मांग किया  वैश्य के हित में वैश्य आयोग, स्पेशल टास्क फोर्स तथा व्यापारियों को बंदूक का लाइसेंस दिया जाए।


     प्रधान महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि जिस जंगलराज के विरोध में वैश्य समुदाय ने एनडीए को सत्ता में लाया, आज वही समाज पुनः जंगलराज के चपेट में आ गया है। लगातार जुल्म के शिकार हो रहे व्यापारी आज भगवान के भरोसे है, उसे कोई देखने वाला नहीं है परिणामत: वे पलायन को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि महीने में कम से कम एक बार पुलिस व्यापारी संवाद का आयोजन हर थाने या अनुमंडल के अंतर्गत होना चाहिए शहर के सभी सीसीटीवी को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाए


    कार्यकारी अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रशासन का ध्यान केवल दारू पर लगा हुआ है और व्यापारी जुल्म के शिकार हो रहे हैं व्यापारियों में स्वर्ण व्यवसाय को टारगेट कर दिनदहाड़े पूरे बिहार में डकैती और लूट की वारदातें अक्सर देखने को मिल जाती है कुछ ही दिन पहले राजधानी पटना के बाकरगंज में शुक्रवार को एक स्वर्ण व्यवसाई के यहां जो होलसेल का काम करते थे  करोड़ों रुपए की लागत की स्वर्ण आभूषण एवं नगद रुपया की दिनदहाड़े डकैती हो गई महासभा के उपाध्यक्ष विपुल कुमार गांधी ने


    ये भी पढ़े-केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पटना एफसीआई क्षेत्रीय कार्यालय का किया निरीक्षण

      

     कहा की यदि इसी तरह वैश्य समुदाय के साथ जुल्म होता रहा तो व्यापारियों का एक ही नारा होगा सुरक्षा नहीं तो टैक्स नहीं ।

    इस संवाददाता सम्मेलन में युवा अध्यक्ष नितिन अभिषेक चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर प्रवीण साहू जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राणा, अमित शाह, राधे कुमार गुप्ता ,सूरज गुप्ता, सूरज कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता महिला अध्यक्ष कांति केसरी इत्यादि लोग उपस्थित हुए .

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728