इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य मूर्ति
We News 24» रिपोर्टिंग / गौतम कुमार
नई दिल्ली: इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ऐसे समय जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा।
ये भी पढ़े-दिल्ली में अभी जारी रहेंगे वीकेंड कर्फ्यू LG ने ठुकराया केजरीवाल का प्रस्ताव
पीएम ने आगे कहा कि जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। मैं नेताजी की जयंती 23 जनवरी को होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह ऐलान ऐसे समय पर किया है, जब इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति को लेकर विवाद चल रहा है। दरअसल, सरकार ने अमर जवान ज्योति को नेशनल वॉर मेमोरियल की लौ के साथ मर्ज करने का फैसला किया है। इस फैसले को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल केंद्र सरकार का विरोध कर रहे हैं।
ये भी पढ़े-बिहार में शराब के साथ पकड़े जाने पर नहीं जाना होगा जेल ?
गौरतलब है कि अमर जवान ज्योति की स्थापना उन भारतीय सैनिकों की याद में की गई थी जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे। इस युद्ध में भारत की विजय हुई थी और बांग्लादेश का गठन हुआ था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को इसका उद्घाटन किया था।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद