द बिशप हेरिटेज स्कूल में क्रिसमस फेस्ट मेले का आयोजन, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम दिखाया
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा:- शनिवार को बिहटा प्रखंड के आनंदपुर स्थित द बिशप हेरिटेज स्कूल में क्रिसमस फेस्ट मेला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ चिकित्सक डॉ० ललित मोहन शर्मा एवं द बिशप हेरिटेज सोसाइटी के हेड मेंबर संजय कुमार, स्कूल के डायरेक्टर बैन बामस ,स्कूल के सीईओ एवं मालिक रेमंड बामस ने संयुक्त रूप से किया। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन स्कूल के अंग्रेजी के शिक्षक रिचर्ड होम ने किया।
यह भी पढ़े-पीके का सवाल नीतीश से 2025 का इंतजार क्यों ? अभी बना दीजिये तेजस्वी को मुख्यमंत्री 3 साल में जनता भी आंक लेगी
वही स्कूल के छोटे -छोटे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक नृत्य पेश किया। इसके अलावा स्कूल के बच्चो के द्वारा विज्ञान का प्रदर्शनी भी दिखाया साथ हो स्कूली बच्चो द्वारा खाने पीने के लिए अलग से काउंटर भी बनाया गया है जिसमे स्कूली बच्चों के द्वारा खुद से खाने-पीने का समान बनाया गया था। इस कार्यक्रम में स्कूल बच्चों के अलावा उनके माता-पिता भी शामिल हुए।
यह भी पढ़े- शराबबंदी के वावजूद जारी है शराब की तस्करी ,मुजफ्फरपुर में ट्रक अवैध विदेशी शराब बरामद
सभी लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ विज्ञान प्रदर्शनी का भी आनंद लिया। वही इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल लिंडा बॉमस, स्कूली शिक्षक में नंद किशोर सिंह , मनीष कुमार, देवश्री, रीना शर्मा, राजेश पांडेय, अमृता , मोनिका सास्वत, विक्रम कुमार आदि लोग शामिल थे।
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद