PULWAMA TERROR ATTACK: यहां देखें हमले में शहीद हुए जवानों के नाम और पते
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »नई दिल्ली
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक भीषण फिदायिन हमले में सीआरपीएफ के 39 जवान शहीद हो गये और कई अन्य बुरी तरह घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार जैश के आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों को ले जा रही बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 39 जवान शहीद हो गये। यह 2016 में हुए उरी हमले के बाद सबसे भीषण आतंकवादी हमला है।
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सभी जवानों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सीआरपीएफ ने उन शहीद जवानों के नाम की सूची जारी की है जिनकी अभी तक पहचान हो पाई है। इस सूची में 23 नाम हैं।
हमले में सीआरपीएफ के 39 जवान शहीद
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2500 से अधिक कर्मी 78 वाहनों के काफिले में जा रहे थे। इनमें से अधिकतर अपनी छुट्टियां बिताने के बाद अपनी ड्यूटी पर लौट रहे थे। जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर अवंतिपोरा इलाके में लाटूमोड पर इस काफिले पर अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे घात लगाकर हमला किया गया। पुलिस ने आत्मघाती हमला करने वाले वाहन को चलाने वाले आतंकवादी की पहचान पुलवामा के काकापोरा के रहने वाले आदिल अहमद के तौर पर की है। उन्होंने बताया कि अहमद 2018 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था।
ये भी पढ़े :इस समय की बड़ी खबर जम्मू कश्मीर :पुलवामा के अवंतीपोरा में IED ब्लास्ट में CRPF के 30 जवानों की जान चली गई है।आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली जिम्मेदारी
मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि आत्मघाती हमलावर उस वाहन को चला रहा था जिसमें 100 किग्रा विस्फोट रखा हुआ था। वह गलत दिशा में वाहन चला रहा था और उसने जिस बस पर सीधी टक्कर मारी उसमें 39 से 44 सुरक्षा कर्मी यात्रा कर रहे थे। उन्होंने कहा, ''बस में कोई जीवित नहीं बचा। उन्होंने कहा कि अभी इस बात का सही ढंग से पता नहीं चल पाया है कि बस में कितने लोग सवार थे।
अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के 39 कर्मी शहीद हुए हैं और कुछ अन्य की हालत गंभीर है। उन्होंने घायल हुए लोगों की सही संख्या बताने से इंकार कर दिया। सुरक्षा प्रतिष्ठान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई भाषा को दिल्ली में बताया, ''शव इतनी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुके हैं कि चिकित्सकों के लिए हताहतों की वास्तविक संख्या बताना बहुत कठिन हो रहा है। उन्होंने बताया कि आतंकवादी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। यह हमला श्रीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूर हुआ है।
यह भी पढ़े :Pulwama Attack LIVE UPDATES: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सुरक्षा कैबिनेट की बैठक अब से कुछ ही देर में, बैठक में रक्षा मंत्री भी होंगी शामिल
विस्फोट में 20 से अधिक लोग घायल हो गये। धमाका इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए और आस पास क्षत-विक्षत शवों को बिखरे देखा जा सकता है। सीआरपीएफ के महानिदेशक आर आर भटनागर ने पीटीआई भाषा को बताया, ''यह एक विशाल काफिला था तथा करीब 2500 सुरक्षाकर्मी विभिन्न वाहनों में जा रहे थे। काफिले पर कुछ गोलियां भी चलायी गयी। यह काफिला जम्मू से तड़के साढ़े तीन बजे चला था और माना जा रहा था कि इसे सूर्यास्त तक श्रीनगर पहुंचना था।

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद