दूध नहीं देने वाली गाय को छोड़ा तो गाय मालिक के खिलाफ होगा केस दर्ज
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / दिनेश जयसवाल
लखनऊ। योगी सरकार ने आवारा पशुओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। गायों के दूध देना बंद कर देने के बाद बेसहारा छोड़ देने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज होगा। विधानसभा में चर्चा के दौरान 'गाय' का मुद्दा भी उठा था। इसके बाद देर शाम सरकार ने यह आदेश जारी किया। हालांकि अभी इसका शासनादेश जारी नहीं हुआ है।
ये भी पढ़े-पूर्वी लद्दाख के सीमा संबंधी मुद्दों पर जल्द मिलेंगे भारत और चीन के सैन्य अधिकारी
इसके बाद विधानसभा में सपा के अयोध्या के मिल्कीपुर से विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि जब गाय दूध देना बंद कर देती हैं तो लोग उन्हें सड़क पर छोड़ देते हैं। उसके बाद गाय मां की मौत होती है। सरकार से पूछा कि आवारा पशुओं और इनकी वजह से मारे गए लोगों को मुआवजे देने के लिए सरकार की क्या योजना है।
जिसके बाद सरकार की तरफ से यह कहा गया कि अब दूध ना देने वाली गायों को अगर सड़क पर छोड़ा गया या उन्हें निकाला गया तो संबंधित गाय मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाएगा और फिर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े-बीजेपी ने दिलीप घोष को मीडिया से बात करने पर लगाई रोक
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद