Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार के बिहटा में फेरीवाला निकला शराब कारोबारी, 122 लीटर अंग्रेजी शराब साथ गिरफ्तार

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / रईस  अहमद

    पटना: जिला के बिहटा थाना क्षेत्र के बिहटा -शिवाला मुख्य मार्ग के विशंभरपुर गांव के मन्दिर पॉवर हाउस के पास से उत्पाद विभाग के गुप्त सूचना पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक फेरीवाले बाइक सवार को गिरफ्तार कर जांच शुरू की ।जहाँ पुलिस ने जब बाइक की जांच की तो पुलिस के भी होश उड़ गए। फेरी वाले ने प्लास्टिक सामान के आर में अंग्रेजी शराब छुपाकर पटना की ओर ले जा रहा था ।जब बाइक की जांच शुरू किया गया तो बाइक के पीछे कपड़े के जथा बनाकर उसमें अंग्रेजी शराब की बोतल एव ऑफिसर चॉइस का टेट्रा पैक बरामद किया।

    यह भी पढ़े-मां करती थी पुराने जर्जर मकान में गुजारा ,बेटी के लग्जरी घरों से मिला पैसों का 'पहाड़


    जिसके बाद पुलिस ने  फेरी वाले को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार युवक की पहचान पटना के आलमगंज थानाक्षेत्र के नई सराय मोहल्ला निवासी भोला प्रसाद का पुत्र उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। जब गिरफ्तार युवक से पूछताछ की गई तो बताया कि वो एक महीने पहले ही नई बाइक लेकर फेरी के आड़ में एक जिला से दूसरे जिला में शराब पहुंचाने का कार्य करता था जिससे उसे एक अच्छा खासा रकम भी मिलता था। साथ ही उपेंद्र कुमार ने बताया कि आज शनिवार की सुबह कोईलवर पुल के पास से अंग्रेजी शराब की खेप को अपने बाइक पर लादकर पटना जा रहा था तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    यह भी पढ़े-CBI सिफारिश के बिच दिल्ली में शराब की खुदरा बिक्री लौटेगी अपनी पुरानी निति पर

    फिलहाल थानाअध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की गुप्त सूचना पर गस्ती पुलिस ने बिहटा-शिवाला मार्ग के थानाक्षेत्र के विशंभरपुर गांव के पास से एक तेरी वाले को वहां जांच के दौरान पकड़ा गया जहां जांच के क्रम में बाइक पर पीछे लाद कर अंग्रेजी शराब की खेप को पटना ले जा रहा था ।बाइक पर लदे  कुल 122 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है साथ में युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728