Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    टूरिस्ट वीजा पर भारत में काम करने वाली 10 महिला समेत 17 विदेशी गिरफ्तार

     

    टूरिस्ट वीजा पर भारत में काम करने वाली 10 महिला समेत 17 विदेशी गिरफ्तार



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  अनिल पाटिल 

    मुंबई, भाषा  मुंबई पुलिस ने 10 महिलाओं सहित 17 विदेशी नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो बिना ‘वर्क वीजा’ के उपनगरीय दहिसर में दूसरा काम कर रहे थे .यह जानकारी एक अधिकारी ने  दी।

    यह भी पढ़े-धर्मांतरण के विरुद्ध केंद्र सरकार उठाएगी बड़ा कदम

    उन्होंने बताया कि मामला शुक्रवार देर रात दर्ज किया गया।

    दहिसर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीण पाटिल ने कहा, “शिकायत मिलने के बाद, हमने दहिसर में कोंकणी पाडा इलाके में एक दल भेजा, जहां यह पाया गया कि कई विदेशी एक फिल्म की शूटिंग का हिस्सा थे। हमने उन सभी के दस्तावेजों की जांच की और पाया कि उनके पास उचित वीजा के बिना अवैध रूप से काम कर रहे हैं।”

    यह भी पढ़े : बिहटा रेलवे स्टेशन पर टिकट कटाने को लेकर अपराधियों ने की फायरिंग।

    उन्होंने कहा कि उनमें से 17 वीजा नियमों का उल्लंघन करते पाये गये।

    अधिकारी ने बताया, “इन विदेशियों को कथित रूप से एक व्यक्ति गोवा लाया था, जो अब भी जांच के दायरे में है। बॉलीवुड के एक प्रमुख निर्माता ने उन्हें अपनी फिल्म में काम करने के लिए रखा था, जिसकी शूटिंग दहिसर में चल रही थी।” उन्होंने बताया कि विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत उन पर मामला दर्ज किया गया है, उन्हें नोटिस दिया गया था और जांच चल रही है।


    यह कार्रवाई मुंबई कांग्रेस की मनोरंजन उद्योग शाखा के एक पदाधिकारी श्री नाइक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई। नाइक ने कहा, “हमें पता चला था कि गोवा से लाये गये कई विदेशी दहिसर में एल पी शिंगटे फिल्म स्टूडियो में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इन लोगों के पास उचित ‘वर्क वीजा’ नहीं था। इसलिए हमने पुलिस से संपर्क किया था।”

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/
    .com/img/a/
    विज्ञापन 

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728