Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार का दुर्भाग्य छपरा शराब कांड: मरने वालों की संख्या 53 हुई, देखे मरने वालो की लिस्ट

     

    बिहार का दुर्भाग्य छपरा शराब कांड: मरने वालों की संख्या 53 हुई, देखे मरने वालो की लिस्ट

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / अमिताभ मिश्रा 

    बिहार का दुर्भाग्य छपरा शराबकांडः सारण में जहरीली शराब पीने के कारण मंगलवार की रात से शुरू हुआ मौतों का सिलसिला अभी भी जारी है. जिले के मशरख, इसुआपुर, मढ़ौरा व अमनौर प्रखंडों में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि, 18 लोगों का इलाज छपरा सदर अस्पताल, पीएमसीएच और एनएमसीएच में चल रहा है. मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि इलाज करा रहे कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. हालांकि, डीएम ने गुरुवार की दोपहर तक 26 लोगों की मौत और 12 के इलाजरत होने की पुष्टि की थी. इस बीच पुलिस ने शराब का धंधा करने वाले 126 लोगों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को हर दो-चार घंटे के बाद मृतकों की संख्या बढ़ने की खबरें आ रही थीं. इसके कारण जिला और पुलिस प्रशासन पूरे दिन परेशान दिखा.


    यह भी पढ़े-मनियारी पुलिस ने ट्रक से लाखों की विदेशी शराब जब्त कर चालक को जेल भेजा



    ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

    आम लोगों में भी प्रशासन की कार्यशैली को लेकर भारी नाराजगी थी. अमनौर में जहां मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख कर आगजनी की, वहीं मशरक में थाने का घेराव किया. उधर सरकार के निर्देश के आलोक में उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त कृष्णा पासवान और उप सचिव निरंजन कुमार ने मशरक थाने में शराब के धंधेबाजों के खिलाफ की कर्रवाई की जांच की.


    यह भी पढ़े-मुजफ्फरपुर में ट्रकने शिक्षिका को कुचला ,अक्रोशितों लोगो ने NH -28 पर किया बवाल, पुलिस से भी धक्का मुक्की ।


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728