Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प, दोनों देशों के सैनिक घायल


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  ब्यूरो रिपोर्ट 

    अरुणाचल प्रदेश : में तवांग के पास भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प का मामला प्रकाश में आया है. इस झड़प में दोनों देशों के सैनिकों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि यह घटना 9 दिसंबर की रात की है.


    यह भी पढ़े- क्या देशद्रोही हैं सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी ? पांच बांग्लादेशी जासूस गिरफ्तार


    भारतीय सैनिकों ने चीन को दिया करार जवाब

    इस मामले में भारतीय सेना के आधिकारिक बयान का इंतजार है. बताया जा रहा है कि भारतीय सैनिकों ने चीन को करार जवाब दिया है. इस झड़प में भारत के करीब 30 से अधिक सैनिक घायल हुए हैं. चीन के भी कई सैनिक घायल हुए हैं. जिनकी संख्या अधिक है. हालांकि, भारत का कोई भी सैनिक गंभीर नहीं है.


    LAC तक पहुंचना चाह रही थी पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी

    खबरों के अनुसार, तवांग में चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी LAC तक पहुंचना चाह रही थी. जिसका वहां तैनात भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता और ताकत के साथ विरोध किया. इस दौरान दोनों सेनाओं के बीच झड़प भी हुई. इस झड़प में दोनों देशों की सेनाओं के कुछ जवान जख्मी हुए हैं. हालांकि, भारतीय जवानों ने एलएसी तक पहुंचने की कोशिश कर रहे चीनी सेनाओं को पीछे धकेल दिया. आजतक की रिपोर्ट में रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया गया है कि दोनों देश के सैनिक कुछ ही देर में घटनास्थल से पीछे हट गए. घटना के बाद इंडियन आर्मी के कमांडर और चीनी कमांडर ने निर्धारित के अनुसार फ्लैग मीटिंग की. ताकि, इलाके में शांति बहाल की जा सके.

    यह भी पढ़े- नवादा ,तेज रफ्तार बस और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, 15 लोग गंभीर रूप से घायल

    पहले भी हुआ था दोनों देशों के बीच विवाद

    इससे पहले अक्टूबर, 2021 में अरुणाचल प्रदेश के यांगसे में भी दोनों देशों के सैनिकों में विवाद हुआ था. वहीं, 15 जून, 2020 की घटना के बाद यह अपनी तरह की पहली घटना है. तब लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे. इस झड़प में चीन के भी कई सैनिक मारे गए थे. 

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728