Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    30 वर्षीय मजदूर का डेड बॉडी मिलने से सनसनी।

     

    30 वर्षीय मजदूर का डेड बॉडी मिलने से सनसनी।






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान



    सीतामढ़ी:-30 वर्षीय सुरेश सदा का डेड बॉडी मुर्गा फॉर्म के नज़दीक़ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।घटना की जानकारी मिलते ही पुपरी थानाध्यक्ष घटना स्थल पहुँच कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेजने की तैयारी में लग गए हैं।मामला पुपरी थाना क्षेत्र के नगर परिषद जनकपुर रोड वार्ड 2 की है।

    यह भी पढ़े-युवक को गोली मारकर सड़क किनारे फेंका, इलाके में मची हड़कंप

    स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरेश सदा वार्ड 2 निवासी जागेश्वर सदा का पुत्र है वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।उसके परिवार में पत्नी रीना देवी ,पाँच बच्चे और माता पिता हैं।एक अकेला कमाने वाले सुरेश सदा के परिवार का भरण पोषण करने वाला अब दूसरा कोई नहीं।घटना के बारे में स्थानीय लोग कुछ भी नहीं बता रहे हैं।पुलिस तफ़्तीश के बाद ही हक़ीक़त सामने आएगा कि सुरेश सदा की हत्या किसने किया।फिलहाल पुलिस अपनी कानूनी प्रक्रिया में लगी है।लेकिन बड़ा सवाल पैदा होता है कि सुरेश सदा की विधवा रीना देवी उसके पाँच बच्चों के साथ साथ बुज़ुर्ग माता पिता को दो वक़्त की रोटी कहाँ से मिलेगी।


    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

        

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728