Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने गणतंत्र दिवस पर 450 से अधिक लोगों को सम्मानित किया

    सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने गणतंत्र दिवस पर 450 से अधिक लोगों को सम्मानित किया






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / कविता चोधरी 

    नई दिल्ली :- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस परेड में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 450 से अधिक विशेष आमंत्रित लोगों से भेंट की। देश भर से आए इन आमंत्रित लोगों को राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में श्री ठाकुर द्वारा सम्मानित भी किया गया।


    ये भी पढ़े- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय की झांकी समुद्री क्षेत्र में महिला शक्ति और सागरमाला की शक्ति का प्रदर्शन है


    आमंत्रित लोगों, जिनमें पद्म पुरस्कार विजेता भी सम्मिलित हैं, ने पर्यावरण, पारंपरिक कला रूपों और संस्कृति के संरक्षण, समाज के निचले वर्ग के उत्थान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ठाकुर ने आमंत्रित लोगों के बारे में बोलते हुए कहा कि इनमें से कुछ लोग तो कभी दिल्ली भी नहीं आ पाये थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री के विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किये गये हैं। श्री ठाकुर ने आगे कहा कि इन आमंत्रित लोगों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने मन की बात में उल्लेख किए जाने का गौरव प्राप्त है और उन्हें इस निमंत्रण का विस्तार सरकार की सोच को बल देने वाली विभिन्न विचार प्रक्रिया का प्रदर्शन है।


    ये भी पढ़े- बिहटा में धूमधाम से मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस


    अतिथियों को संबोधित करते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि उनका काम और उनका योगदान ही आज उनकी पहचान बन गयी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई पुरस्कार पाने के लिए काम नहीं किया, बल्कि भारत को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। मंत्री महोदय ने आशा व्यक्त की कि यह मान्यता इन लोगों को अपने क्षेत्रों में और सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। केंद्रीय मंत्री  भूपेन्द्र यादव ने इस सम्मान समारोह में  कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को आकार देने में भारत के आम लोगों के योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्वीकार किया है।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

      

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728