बिहटा में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारी , हालत नाजुक
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा:- राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के मुसेपुर पंचायत के नारायणपुर गांव में देर रात में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। घायल व्यक्ति की पहचान नारायणपुर गांव के निवासी जमुना राय का पुत्र 45 वर्षीय नरेश राय के रूप में हुई है।
ये खबर भी पढ़े-बिहार में लोकसभा चुनाव में 22 सीटों पर राजद का मुकाबला होगा भाजपा और जदयू से
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा, बिहटा एवं मनेर थाने के पुलिस मौके पहुंचकर मामले की जांच की डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल नरेश राय को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। घायल व्यक्ति अपने घर से काम करने साइकिल से बिहटा जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने व्यक्ति को गोली मारी है। गोली मारकर अपराधी आराम से फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही उद्भेदन कर लिया जाएगा .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद