Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    इंडिगो विमान में बचा था दो मिनट का फ्यूल नहीं उतर सका दिल्ली विमान को चंडीगढ़ की ओर मोड़ा

    इंडिगो विमान में बचा था दो मिनट का फ्यूल नहीं उतर सका दिल्ली विमान को चंडीगढ़ की ओर मोड़ा







    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / गौतम कुमार 

    नई दिल्ली:- इंडिगो विमान की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। विमान में सवार एक यात्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारने की दो बार कोशिश की गई. लेकिन यह सफल नहीं हो सका. बाद में विमान को चंडीगढ़ की ओर मोड़ दिया गया। ऐसे में इंडिगो पर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के उल्लंघन का आरोप लगा है। दरअसल, शनिवार को खराब मौसम के कारण अयोध्या से दिल्ली आने वाली फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी. लेकिन हैरानी की बात ये है कि विमान में सिर्फ दो मिनट का ही ईंधन बचा था.


    ये खबर भी पढ़े-कांग्रेस सनातन के खिलाफ जहर उगलने वालों के साथ है- पीएम मोदी


    भयानक अनुभव साझा किये

    इस विमान में सवार एक यात्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस खौफनाक अनुभव को साझा किया. उन्होंने बताया कि विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारने की कोशिश की गई. लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद विमान को चंडीगढ़ की ओर मोड़ दिया गया। ऐसे में इंडिगो पर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के उल्लंघन का आरोप है। उसी विमान में पुलिस उपायुक्त (अपराध) सतीश कुमार भी सवार थे.



    ये खबर भी पढ़े-भाजपा नेता श्याम नंदन प्रसाद ने सीतामढी एनडीए लोकसभा प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर के लिए खड़ी कर दी मुसीबत .



    खराब मौसम के कारण फ्लाइट को लैंड नहीं कराया जा सका

    उन्होंने बताया कि इंडिगो की यह फ्लाइट 13 अप्रैल को दोपहर 3.25 बजे अयोध्या से रवाना हुई थी. इसे शाम 4.30 बजे दिल्ली पहुंचना था. लेकिन लैंडिंग से करीब 15 मिनट पहले पायलट ने घोषणा की कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण फ्लाइट को लैंड नहीं कराया जा सका. विमान दिल्ली के आसमान में चक्कर लगाता रहा.


    ये खबर भी पढ़े-सीतामढ़ी में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के अहम बैठक की गई


    विमान में सिर्फ 45 मिनट का ईंधन बचा था

    कुमार के मुताबिक, पायलट ने शाम 4.15 बजे यात्रियों को बताया कि विमान में सिर्फ 45 मिनट का ईंधन बचा है. इस दौरान यात्रियों की धड़कनें बढ़ गईं। विमान दो बार लैंडिंग में सफल नहीं हो सका. बाद में पायलट ने शाम साढ़े पांच बजे बताया कि वह विमान को चंडीगढ़ की ओर मोड़ रहा है। इस दौरान कई यात्रियों में दहशत फैल गई. लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. क्रू मेंबर्स में से एक की हालत बिगड़ गई. 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header+AidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728