BJP सांसद भोला सिंह का निधन, दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली/समाचार
बिहार :बेगूसराय के भाजपा सांसद भोला प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। लगभग 83 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। भोला प्रसाद सिंह कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल में भी रहे हैं।
उनके निधन से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। श्री सिंह का राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा है। 1967 में वे पहली बार बेगूसराय सीट से विधायक चुने गए। यहां से वे छह बार विधायक रहे। 2009 में नवादा लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद बने और 2014 में बेगूसराय सीट पर उन्होंने जीत दर्ज की थी।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद