Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बाल-बाल बचीं बांका की पूर्व सांसद और भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष


    बिहार/मुंगेर/समाचार 

    बिहार:मुंगेर  के तारापुर मोड़ के नजदीक बांका की पूर्व सांसद और भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष पुतुल कुमारी के वाहन में एक मैजिक ने ठोकर मार दी। इस घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। हालांकि सांसद को कोई चोट नहीं पहुंची है और वे सुरक्षित है |बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी अपने निजी वाहन से मुंगेर से जमुई की ओर जा रही थी।शनिवार की रात इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे मैजिक वाहन ने पूर्व सांसद के वाहन में ठोकर मार दी। वाहन में बैठे लोगों ने इसकी सूचना खड़गपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खड़गपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूर्व सांसद से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने टक्कर मारने वाले मैजिक वाहन को जब्त किया और चालक रघुनन्दन शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया।
    इधर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद पुतुल सिंह के वाहन में टक्कर मारने वाले मैजिक वाहन को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद की गाड़ी में हल्की टक्कर लगी है और पूर्व सांसद बिल्कुल सुरक्षित हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728