Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    दीपावली आजः घरेलू मुहूर्त 5. 45 से 7.45 बजे और तंत्र साधना रात 12 बजे से 2.00 बजे


    राष्ट्रिय/समाचार 
    नई दिल्ली:दीपावली का पर्वआज बुधवार को पुरे देश में हर्सोल्लास से मनाया जा रहा है। पूरा भारत वर्ष  रोशनी से झिलमिला रहा है। लक्ष्मी-गणेश के पूजन के लिए लोग तैयारियों में लगे है। इस दौरान लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की और एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। 

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केदारनाथ में मनाएंगे दीपावली

    हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली के पवित्र पर्व केदारनाथ धाम में में मनायेंगे तो वही उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपावली की खुशियां बांटने के लिए गोरखपुर के जंगल में वनटांगियां ग्रामीणों के बीच होंगे। वनटांगिएं भी एक बार फिर पूरे उत्साह से दीपावली मनाने को तैयार हैं। इस बीच सजावट और खरीदारी का दौर जारी रहा। धनतेरस पर लोगों ने खील, बताशे, लावा, मिठाई व पूजन सामग्री के साथ-साथ उपहारों की भी जमकर खरीदारी की। बाजारों में जाम जैसी स्थिति रही। खरीदारी का सिलसिला तीन दिन से दिन रात चल रहा। बिजली विभाग को 24 घंटे आपूर्ति देने के निर्देश है। शहर में 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे पर्व पर बिजली आपूर्ति रहेगी। 

    दीपावली पूजन मुहुर्त
    • घरेलू शूभ मुहूर्तः शाम  5. 45 से 7.45 बजे 
    • व्यावसायिक मुहूर्तः रात 12 बजे से 2.00 बजे 
    • तांत्रिक विधा मुहूर्तः रात 12 बजे से 2.00 बजे 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728