Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिकने वाले विधायक जाएंगे जेलः बाबूलाल मरांडी



    झारखण्ड /राज्य /समाचार 
    इटखोरी (चतरा), संवाद सूत्र। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद भाजपा में शामिल होने वाले झाविमो के विधायक निश्चित रूप से जेल जाएंगे। भाजपा में शामिल होने वाले सभी विधायकों ने संविधान के खिलाफ जाकर पैसा लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। ऐसे विधायकों को वर्तमान सरकार बचाने की कोशिश कर रही है। लेकिन सरकार की कोशिशें नाकाम होगी। बिकने वाले विधायकों को हर हाल में जेल जाना पड़ेगा। यह बात शुक्रवार को झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने इटखोरी में हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम के तहत जनसभा में कही।


    केंद्रीय मंत्री बोले- गोवा में आज नहीं तो कल बदलना ही होगा सीएम
    उन्होंने कहा कि देश का संविधान इस बात की इजाजत नहीं देता है कि किसी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने वाला सांसद या विधायक दूसरे पार्टी में शामिल हो जाए। लेकिन ऐसा कुकृत्य झारखंड की वर्तमान सरकार के इशारे पर झाविमो के गणेश गंझु समेत छह विधायकों ने किया है। संवैधानिक तरीके से पार्टी इसकी लड़ाई लड़ रही है। लेकिन सरकार के इशारे पर मामले को लटकाया जा रहा है। तारीख पर तारीख दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण के बाद भी बिकने वाले विधायक किसी भी सूरत में नहीं बचेंगे।

    2019 से पहले NDA में दिखी दरार कुशवाहा ने कहा- लालू हुए इतिहास

    उन्हें हर हाल में जेल जाना ही पड़ेगा। मरांडी ने अपने संबोधन में वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार को जमकर लताड़ा।उन्होंने दोनों सरकारों की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि 2014 में झूठे आश्वासन देकर केंद्र की मोदी सरकार तथा झारखंड की रघुवर सरकार ने जनता का वोट तो ले लिया, लेकिन सरकार बनाने के बाद जनता के लिए कोई भी काम नहीं किया। 
    केंद्र व राज्य सरकार ने जो नीतियां बनाई, उससे देश व प्रदेश की जनता को नुकसान ही उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है। लड़ाकू विमान राफेल में बड़ा घोटाला हुआ है, जिसका सीधा लाभ भाजपा तथा पूंजीपति अनिल अंबानी को मिला है।मरांडी ने झारखंड की वर्तमान सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि कुर्सी पर बैठने के बाद रघुवर दास ने 11 लाख गरीबों का राशन कार्ड रद करवा दिया। चार साल तक यह सरकार सिर्फ डोभा खोदने में ही लगी रही।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728