Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    छठ के लिए दिल्ली सरकार तैयार करा रही है एक हजार घाट


    नई दिल्ली /समाचार 
    नई दिल्ली,  छठ पर्व के मद्देनजर दिल्ली सरकार इस बार एक हजार छठ घाट तैयार करा रही है। व्रतियों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। विकास मंत्री व आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रभारी गोपाल राय ने शुक्रवार को राजस्व व सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ आइटीओ स्थित हाथी घाट का निरीक्षण किया। इस मौके पर बुराड़ी से 'आप' विधायक संजीव झा व तीर्थ यात्रा विकास समित के चेयरमैन कमल बंसल भी मौजूद थे।
    केवल 60 ही छठ घाट थे

    गोपाल राय ने कहा कि करीब चार साल पहले जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, उस समय यहां केवल 60 ही छठ घाट थे। पूर्वांचल के लोगों को देखते हुए यह संख्या बहुत कम थी। पूर्वांचल के लोगों की मांग पर सरकार ने दिल्ली में 1000 घाट बनाने और छठ पर्व में सारी सुख-सुविधा मुहैया कराने काम शुरू किया।
    चार सौ घाट बढ़ाए गए
    दिल्ली सरकार ने पिछले साल 600 जगहों पर छठ पूजा का प्रबंध किया था। इस बार चार सौ घाट बढ़ाए गए हैं। छठ पर्व को लेकर गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में भी बैठक हुई, जिसमें परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, विकास मंत्री गोपाल राय व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
    1000 छठ घाट बनाने का आदेश
    तीर्थ यात्रा विकास समिति के अध्यक्ष कमल बंसल का कहना है कि इस बार भी शिविरों में जरूरत के हिसाब से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। घाटों पर सिविल डिफेंस के सदस्य मौजूद रहेंगे। बिजली, पानी, टेंट व एंबुलेंस की सुविधा भी दी जाएगी। छठ पर्व 11 नवंबर से शुरू हो रहा है। 13 तारीख को छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दिया जाएगा। पूर्वांचल के लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने 1000 छठ घाट बनाने का आदेश जारी किया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728