सवर्ण समाज की 10% आरक्षण चुनावी लॉलीपॉप है
WAORS हिंदी न्यूज »बिहार सीतामढ़ी
कैमरामैन-पवन साह रिपोर्टर- रौशन कुमार साह
सवर्ण समाज संघर्ष समिति सीतामढ़ी का राष्ट्रीय सवर्ण महागठबंधन से हुआ गठबंधन इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महागठबंधन प्रमुख बाल्मीकि कुमार सिंह,प्रमोद कुमार सिंह,मिथिलेश पांडे जहानाबाद और नवादा से चलकर सवर्णो की आवाज को बुलंद करने सीतामढ़ी पहुंचे।
10% आरक्षण चुनावी लॉलीपॉप हैवही सीतामढ़ी सवर्ण समाज संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामनिवास मिश्रा उपाध्यक्ष रमेश सिंह,तकनीकी सेल के प्रमुख दिवाकर नारायण सिंह,नवीन भारद्वाज,सचिव अनिल कुमार,संगठन सचिव नेहाल खान,महासचिव शैलेन्द्र कुमार अधिवक्ता,SC/ST एक्ट के अधिवक्ता पंकज कुमार,आफताब अंजुम बिहारी,संजीव कुमार,चंदन कुमार मिश्रा,ब्रजेश कुमार,संजय कुमार,चमन कुमार,शिव पूजन सिंह,उत्पल कुमार,नवीन चौबे,विनीत कुमार सहित सैकड़ों लोग सवर्णो की आवाज को देश स्तर पर उठाने के लिए सवर्ण महागठबंधन का हिस्सा बने इस मौके पर बाल्मीकि कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ये 10% आरक्षण चुनावी लॉलीपॉप है|
ये भी पढ़े :देश के नेता जनहित में कम व स्वहित में अधिक कार्य कर रहे हैं , माधव चौधरी
sc/st एक्ट काला कानून वापस लो
इसे सवर्णो को समझने की जरूरत है,प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकार ये sc/st एक्ट काला कानून जब तक वापस नही लेगी तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी चाहे सरकार किसी की भी हो,रामनिवास मिश्रा ने कहा कि हमारी संगठन अब राष्ट्रीय सवर्ण महागठबंधन से जुड़ चुकी है जो एक राष्ट्रीय संगठन है इस से जुड़ कर हम अपनी आवाज को और बुलंदी के साथ उठा सकेंगे हमारे संगठन में कुल आठ सवर्ण जातियाँ है,भूमिहार, ब्राह्मण, राजपूत,कायस्थ,शेख,शैयद,मुगल,पठान है |
ये भी पढ़े :सीतामढ़ी:रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी को ले कर प्रशासन ने चोकसी बढाई
अपनी मांग के लिए सरकार से लड़ना होगा
और हम सभी को एक होकर अपनी मांग के लिए सरकार से लड़ना होगा वही नेहाल खान ने बहुत ही जोरदार तरीके से सरकार के ऊपर हमला बोलते हुए कहा कि अरे अब हम जाग चुके है और कितना जगाओगे होश में आ जाओ अब भी वरना 2019 में पछताओगे। हमे टुकड़े टुकड़े में बाँटकर कब तक तुम जीत की उम्मीद रख पाओगे वही दिवाकर नारायण सिंह ने कहा कि आरक्षण तो आर्थिक आधार पर होना चाहिए जब आठ लाख की सालाना आमदनी वाले को सरकार गरीब मानती है तो ऐसे सवर्णो की संख्या तो बहुत ज्यादा है ऐसे में 10%आरक्षण तो आपस मे लड़ाने वाली बात हुई।
Posted & edit by:राहुल कुमार
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद