बेतिया :सुभाष चंद्र बोस की 122 वी जयंती पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
WAORS हिंदी न्यूज »बिहार बेतिया
दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
बिहार बेतिया :आज दिनांक 23 जनवरी 2019 को सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन द्वारा नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 122 वी जन्मदिवस को सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गया
जिसमें नेताजी के सच्चे मित्र स्वर्गीय अरविंद मुखर्जी को सत्याग्रह फाउंडेशन द्वारा मरणोपरांत सम्मानित किया गया | इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय अरविंद मुखर्जी के निवास स्थान पर किया गया इस अवसर पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया |
गया साथ ही साथ नेताजी सुभाष, चंद्र बोस ,स्वतंत्रता सेनानियों, एवं स्वर्गीय अरविंद मुखर्जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया इस कार्यक्रम सर्वप्रथम बेतिया के डिएम डॉक्टर नीलेश रामचंद्र देवरे , नगर प्रबंधक मोजिबुल हसन , कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार पवन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सच्चे मित्र स्वर्गीय अरविंद मुखर्जी के परिवार के लोगों से मुलाकात की |
उस घर को देखा जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस ठहरे हुए थे साथ ही साथ सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय अरविंद मुखर्जी के परिजनों को उनके निवास स्थान पर अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र कार्यपालक पदाधिकारी , नगर पदाधिकारी नगर परिषद बेतिया , सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सचिव डॉ एजाज अहमद द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर वार्ड नंबर 25 के वार्ड पार्षद मौजूद रहे इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मीडिया जगत के प्रतिनिधि साथ ही साथ शंभू शरण शुक्ल नीरज गुप्ता शाहनवाज अली ने अपने -अपने विचार रखें| इस मौके पर वार्ड नंबर 25 एवं 26 के वार्ड पार्षद के साथ अन्य गण्यमान लोग उपस्थित थे
Posted by :राहुल कुमार
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद