Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में हैड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली



    WAORS हिंदी न्यूज »जम्मू कश्मीर 

    श्रीनगर :बडगाम जिला पुलिस लाईन में सोमवार की तड़के एक हैड कांस्टेबल ने खुद को  गोली मार आत्महत्या कर ली। फिलहाल, पुलिस ने इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

    एसपी बडगाम अमोद नागपुरे ने एक पुलिसकर्मी द्वारा आत्महत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना आज तड़के हुई है। दक्षिण कश्मीर में जिला अनंतनाग के अंतर्गत सडूरा गांव का रहने वाला हैड कांस्टेबल मोहम्मद शफी मीर निवासी मोहम्मद इस्माईल मीर यहां जिला पुलिस लाईन में तैनात था। 
    आज सुबह उसने अपनी बैरक में अपनी सर्विस राइफल से अपने माथे पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों व जवानों ने उसे खून से लथपथ हालात में जमीन पर गिरा पड़ा पाया। उसे उसी समय निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।

    एसपी ने बताया कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद दिवंगत पुलिसकर्मी का शव उसके परिजनों के हवाले किया गया है। इसके अलावा इस संदर्भ में एक मामला दर्ज कर हैड कांस्टेबल मोहम्मद शफी द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन भी शुरु कर दी गई है।
    Posted by:राहुल कुमार 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728