Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    शिवहर : पिपराही में पैक्स अध्यक्ष की हत्या कर शव को बागमती पुल पर फेका


    WAORS हिंदी न्यूज »बिहार सीतामढ़ी
    कैमरामैन-पवन साह रिपोर्टर अवध बिहारी उपाध्याय 

    सीतामढ़ी बैरगनिया:प्रखंड के नन्द बारा पैक्स के अध्यक्ष करुणाकर चौधरी की शिवहर के पिपराही में हत्या के बाद शव घर पहुँचते ही कोहराम मच गया व क्षेत्र के लोगों का जनसैलाब उमड़ गया।



    अंतिम संस्कार मंगलवार को बागमती तट पर किया जाएगा।मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे बेंगाही गाँव स्थित घर पर शव पहुँचते ही उनकी पत्नी ममता चौधरी,छोटा पुत्र अमित कुमार उर्फ चुलबुल सहित परिवार के दर्जनों सदस्य शव से लिपटकर फुट-फुट कर रोने लगे|

    ये भी पढ़े :ब्रेकिंग न्यूज :कुशीनगर में भारतीय वायु सेना जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

    हत्या की खबर सुनकर  लोगो की आंखे नम

    परिजन की रोने से गाँव के लोगों की आँखे भी नम हो गयी।हत्या की खबर क्षेत्र में फैलते ही विभिन्न पैक्सों के अध्यक्ष,जनप्रतिनिधि सहित समाजिक कार्यकर्ता पहुँचकर कहा कि मृतक श्री चौधरी की हत्या ठेकेदारी के राशि व पैक्स के माध्यम से मिलर को दिए गए धान का भुगतान नहीं मिलने व उस राशि की लगातार मांग को लेकर ही घटना को अंजाम दिया गया है।

    हत्या कर बागमती पुल पर लाश फेका 

    बेंगाही गाँव मे मातम पसर चुका है।मृतक श्री चौधरी के बड़े पुत्र कुमार गौरव उर्फ चंचल जो इंजीनियर है उनके देर रात तक घर पहुचने के बाद मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।इधर मृतक के भतीजा उदय चौधरी बताते है कि उनके चाचा की हत्या कर शव को पिपराही स्थित बागमती पुल पर फेंक दिया गया था ताकि यह समझा जाए कि सड़क दुर्घटना में मौत हुई है।

    पुलिस जबरन हत्या को दुर्घटना बता रही है ,पुलिस भी शक के घेरे में 




    पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने जबरन हत्या की घटना को दुर्घटना बताकर आवेदन लिखवा लिया है।उदय ने एसपी,डीआईजी को फोन कर इस आशय की जानकारी देकर हत्या कांड की समुचित जांच कर हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग की है।मालूम हो कि मृतक श्री चौधरी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय पंडित रघुनाथ झा के सरबेटा है व पूर्व विधायक अजित कुमार झा के ममेरे भाई है।

    Posted by:मनोज सिंह 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728