Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी ने ठाना है,मतदान प्रतिशत बढ़ाना है



    WAORS हिंदी न्यूज »बिहार सीतामढ़ी    
     कैमरामैन-पवन साह 
    अवध बिहारी उपाध्याय की रिपोर्ट

    बिहार:सीतामढ़ी ने ठाना है,मतदान प्रतिशत बढ़ाना है,आदि नारो के साथ स्कूली बच्चों की रैली को डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ रणजीत कुमार सिंह एवम स्थानीय सांसद राम कुमार शर्मा ने समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

    ये भी पढ़े :बेतिया :मतदाता दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गयी
     25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है
    रैली के आगे-आगे सूचना एवम जनसंपर्क की कला जथ्था की टीम ने मतदाता जागरूकता गीत के साथ प्रतिभागियो का हौसला अफजाई करता रहा।कुछ घंटों के लिए समाहरणालय एवम उसके आस पास उत्सव का नजारा उत्पन्न हो गया।गौरतलब हो कि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना को लेकर देश मे प्रत्येक साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।

    कोई भी वोटर छूटे नही 
    इस वर्ष मतदाता दिवस का मुख्य संदेश सुगम मतदान एवम कोई भी वोटर छूटे नही है। रैली शंकर चौक होते हुए पुनः समाहरणालय आकर समाप्त हुई।हाथों में तख्तियां एवम बैनर लिए जागरूकता श्लोगन के साथ प्रतिभागी बच्चो के उत्साह को देखकर आस-पास के घरों की छतों पर बच्चो एवम महिलाओं ने हाथ हिलाकर उतसहवर्धन भी किया।

    ये भी पढ़े :बेतिया :प्लास्टिक के बने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का इस्तेमाल न करें, सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन


    डीएम ने सभी को शपथ भी दिलाई
     रैली के उपरांत जिला स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय विमर्श कक्ष में किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी की अधयक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी,कर्मी जनप्रतिनिधियो आदि ने मुख्य चुनाव आयुक्त के संदेश को सुना,वही डीएम ने सभी को शपथ भी दिलाई।

    मतदाता दिवस का शुभारंभ डीएम ने दीप प्रजवलित करके किया
    इसके पूर्व राष्ट्रीय मतदाता दिवस का शुभारंभ डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह ने दीप प्रजवलित करके किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2019 के अवसर पर शत प्रतिशत मतदाता सहभगिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीतामढ़ी का संकल्प के अन्तर्गत स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न विभागों के सहयोग एवम् समन्वय से विभिन्न कार्यक्रमो का संचालन किया जाएगा।

    ये भी पढ़े :अपराध:दहेज के लालची सास ससुर को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ,बहु को गला दबाकर मारा डाला था

    पदाधिकारियो को प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया जाएगा
    इस हेतु स्वीप कैलेंडर तैयार कर ली गई है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारियो को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत भी किया जाएगा।

    ये भी पढ़े :बिहार :जमुई में में कोहरे के कारण पुलिस गाड़ी की दुर्घटना ,पांच पुलिस कर्मी घायल


    85E2PostedPOsted8 मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
    जिला पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 31/01/19 को किया जाएगा।मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के पश्चात छूटे हुए मतदाताओं का नाम सतत अद्यतीकारण अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य किया जाएगा।मतदाता दिवस कार्यक्रम जिले के सभी मतदान केंद्रों के साथ-साथ निर्वाचन साक्षरता क्लब,चुनावी पाठशाला आदि में भी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।-

    Posted by: अमिताभ मिश्रा 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728