जिला सर्वोदय मंडल सीतामढी के तत्वावधान में उपवास तथा सत्याग्रह
WAORS हिंदी न्यूज »बिहार सीतामढ़ी
कैमरामैन-पवन साह रिपोर्टर अवध बिहारी उपाध्याय
सीतामढ़ी :देश मे बढती हिंसा, साम्प्रदायिक उन्माद, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहारों तथा गिरफ्तारियों के खिलाफ प्रतिरोध व्यक्त करने के लिए बापू के शहादत दिवस पर जिला सर्वोदय मंडल सीतामढी के तत्वावधान में बापू की तश्वीर शहीद स्मारक पर माल्यार्पण तथा पुष्पाजलि के बाद शहीद स्मारक सीतामढी के समक्ष सर्वोदय कार्यकर्ता, साहित्यकार,किसान, छात्र, नौजवानो तथा बुद्धिजीवियों ने एक दिवसीय उपवास तथा सत्याग्रह किया ।
ये भी पढ़े :सीतामढ़ी :सीमेंट दे लदे ट्रक जल कुम्भी में जा घुसी ,ड्राइवर बाल-बाल बचाकार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सर्वोदय मंडल केअध्यक्ष डा आनन्द किशोर ने की तथा डा किशोर ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उन मूल्यों के खिलाफ है जिनके कारण बापू कोअपनी जान गवानी पडी थी। बापू आज देश ही नही दुनिया में ज्यादा प्रासंगिक है।सर्वोदय कार्यकर्ताओ का उपवास शरबत पिलाकर प्रशिद्ध साहित्यकार राजेन्द्र सिन्हा ने समाप्त कराया ।इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए साहित्यकार राजेन्द्र सिन्हा ने कहा कि गांधी विचार की विश्वव्यापकता बढती जा रही है |
जबकि साजिश के तहत देश मे एक थिक टैंक गोडसे का प्रचार तथा इतिहास पर सवाल उठाने तथा सामाजिक तथा सांस्कृतिक परिवेश को बदलने की साजिश कर रहाहै। आज पूरी दुनिया खाशकर आतंकवाद से परेशान देश बापू के अहिंसा पर चिंतन कर रहा है।
ये भी पढ़े :सीतामढ़ी:मध निषेध टीम ने 4 करोड़ का विदेशी शराब बनाने वाली सामान पकड़ा
मौके पर साहित्यकार विमल कुमार परिमल,मंत्री हरिनारायण सिंह, रामतपन सिंह, जीवनाथ शाफी,सीताराम झा,लाल बाबू मिश्र, आफताब अंजुम ,प्रो मुरारी शरण,जयप्रकाश राय,नवल किशोर राऊत,विजय कुमार शुक्ला, कौशल किशोर यादव,रामजी मंडल,अशोक निराला, कवि सुरेशलालकर्ण , विश्वनाथ बुन्देला,ताराकांत झा, डा रवीन्द्र सिह, सत्यनारायण सिह,,मुकेश कुमार मिश्र, शिवशंकर शर्मा, मोइरशाद अहमद,मो ग़यासुद्दीन, रामाशंकर झा, प्रभाकर प्रसाद, अशोक कुमार, जलंधर यदुबंशी, शशिधर शर्मा, नन्द किशोर मंडल,डा कमलेश्वर विनोद ने संवोधित किया तथा गांधी विचार को आज के समय मे ज्यादा प्रासंगिक बताया ।धन्यवाद ग्यापन दिनेश चन्द्र द्विवेदी ने किया ।
Posted by:अंजलि कुमारी

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद