Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    गुजरात के नि:संतान दम्पत्ती ने सीतामढ़ी की बच्ची को गोद लिया



    WAORS हिंदी न्यूज »बिहार सीतामढ़ी 
    कैमरामैन-पवन साह रिपोर्टर रौशन कुमार साह 

    सीतामढ़ी:आज दिनांक 28-1-19 को समाज कल्याण विभााग बिहार पटना  एवं जिला बाल संरक्षण इकाई सीतामढ़ी द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान सिमरा सीतामढ़ी की बच्ची  नाम अनुष्का कुमारी का दत्तक ग्रहण  बिहार निवासी एवं गुजरात में रिलायंस कंपनी में डी. जी.  एम.  के पद पर कार्यरत श्री अजय मिश्रा एवं श्रीमती अजिता मिश्रा द्वारा  किया गया ।


    विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में बाल संरक्षण पदाधिकारी श्री नीरज कुमार खन्ना, डॉ हिमांशु शेखर एवं संस्थान की समन्वयक श्रीमती डिम्पल कुमारी की दत्तक ग्रहण समिति द्वारा दत्तक ग्रहण का कार्य निष्पादित किया गया । नि:संतान दंपत्ति श्री अजय प्रकाश मिश्र एवं श्रीमती अजिता मिश्रा बच्ची अनुष्का को पाकर खुशी से विभोर  हो गए । श्रीमती अजिता ने कहा कि आज का दिन उसके जीवन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण दिन है |

    ये भी पढ़े :बेतिया :के आर सिनियर सेकेनडी् स्कूल में खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान
    और वह माँ की पदवी को प्राप्त की । अनुष्का को भी वात्सल्यमयी माँ एवं पिता की छत्रछाया प्राप्त हुआ  । सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई सीतामढ़ी के सहायक निदेशक गोपाल शरण ने बताया कि " विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान सीतामढ़ी उनके पूर्व प्रभार के समय ही विभागीय निदेश के आलोक में खुला था ।

     विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान सिमरा सीतामढ़ी का संचालन पूर्व में एन. जी. ओ यूनिक क्रिएटिव एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा किया जाता था परंतु वित्तीय अनियमितता के कारण समाज कल्याण विभाग ने उसके अनुबंध को रद्द कर इसके संचालन का दायित्व सहायक निदेशक  जिला बाल संरक्षण इकाई सीतामढ़ी को  1 जनवरी, 2019 से दे दिया है । अबतक विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान सिमरा सीतामढ़ी से कुल 15 बच्चे /बच्चियों का दत्तक ग्रहण राज्य एवं राज्य के बाहर के दम्पत्तियों द्वारा किया गया है ।


    ये भी पढ़े :शिवहर : पिपराही में पैक्स अध्यक्ष की हत्या कर शव को बागमती पुल पर फेका

    यह एक बड़ी उपलब्धि है । नि: संतान दम्पत्ती जहाँ बच्चे का दत्तक ग्रहण कर अपनी जिंदगी सँवारते हैं वहीं  बच्चे को भी माता -पिता का आश्रय प्राप्त होता है एवं उन्हें एक नया परिवार मिलता है । समाज कल्याण विभाग का दत्तक ग्रहण के संबंध में संदेश है - 'एक बच्चा गोद लें, अपनी जिंदगी सँवार लें ' जो सार्थक हो रहा है|

    Posted by:

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728