Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    LIVE:जींद और रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव के नतीजे



    राजस्थान के रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने 12228 वोटों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी शाफिया जुबैर को 83311 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी प्रत्याशी सुखवंत सिंह को 71083 वोट मिले। उधर, हरियाणा के जींद विधानसभा उपचुनाव का नतीजा भी कुछ ही देर में आने वाला है। मतगणना जारी है। जींद सीट पर 21 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।


    रामगढ़ सीट पर दो महिलाओं सहित 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इसी के साथ राजस्थान में कांग्रेस की सीटें 99 से बढ़कर 100 हो गई है। राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं। पहले 199 सीटों पर चुनाव हुए थे जिसमें से कांग्रेस ने 99 सीटें जीती थीं। अब इस उपचुनाव में जीत के बाद उसकी राज्य में कुल 100 सीटें हो गई हैं।


    जींद और रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव के नतीजे
    - जींद विधानसभा चुनाव बीजेपी उम्मीदवार 9408 वोटों के साथ आगे, सात राउंड की मतगणना के बाद जेजेपी को मिले 19403 वोट और कांग्रेस को 11647 वोट



    - शफिया जुबेर ने चुनाव जीतने के बाद कहा, जनता जनती है कि हम काम करने में विश्वास रखते हैं

    - राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामगढ़ चुनाव नतीजों को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि लोगों ने सही फैसला लिया, जनता का धन्यवाद। जनता ने सही समय पर सही संदेश दिया है। इसकी काफी जरूरत थी। इससे पार्टी को काफी प्रोत्साहन मिलेगा।'

    जींद में वोटों की गिनती रोकी गई

    वोटों की गिनती अस्थाई तौर पर रोकी गई। पार्टी एजेंट्स ने ईवीएम बदले जाने का आरोप लगाया और हंगामा करना शुरू किया। और सुरक्षा बलों को बुलाया गया



    जींद मतगणना


    छठे राउंड की गणना के बाद

    बीजेपी: 26,412

    जेजेपी: 16,306

    कांग्रेस: 10,037



    जींद विधानसभा उपचुनाव


    (छठे राउंड की गिनती के बाद)

    - बीजेपी -  26,412 वोट

    - जननायक जनता पार्टी - 16,306 वोट

    - कांग्रेस- 10,037 वोट

    (मतगणना जारी)

    ------

    जींद में 5वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी आगे

    - बीजेपी -  21052 वोट

    - जननायक जनता पार्टी - 15315 वोट

    - कांग्रेस- 8813 वोट

    (मतगणना जारी)

    ------

    जींद में चौथे राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी आगे

    जेजेपी : 13443

    बीजेपी : 15481

    कांग्रेस : 7614

    लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (एलएसपी) - 511

    आईएनएलडी: 254

    ------

    - रामगढ़ में कांग्रेस 18 राउंड की मतगणना के बाद आगे

    कांग्रेस: 74392

    बीजेपी: 64996

    बीएसपी: 24122

    जींद में तीन राउंड का मतगणना के बाद

    जेजेपी : 11226

    बीजेपी : 9350

    कांग्रेस : 5813

    लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (एलएसपी) -2649

    आईएनएलडी: 1760

    - रामगढ़ में कांग्रेस 13 राउंड की मतगणना के बाद 16221 वोटों से आगे

    - राजस्थान बीजेपी अध्यक्षा मदन लाल सैनी ने कहा है कि पार्टी को उम्मीद है कि रामगढ़ की सीट हमारे पास ही रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों ने देखा है कि कांग्रेस की सरकार अपने वादे पूरे करने में विफल रही है। कांग्रेस ने वादा किया था कि दस दिन में किसानों का कर्ज माफ कर देंगे लेकिन 40 से ज्यादा दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कुछ नहीं हुआ है।

    - राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि रामगढ़ की सीट उनकी पार्टी जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि सात दिसंबर को लोगों ने जनादेश हमें दिया है और रामगढ़ की सीट भी हम ही जीतेंगे।

    - वर्ष 2013 में राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट बीजेपी ने जीती थी लेकिन उपचुनाव में इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। बीजेपी, बीएसपी और कांग्रेस सभी को उम्मीद है कि इस सीट पर वो ही जीत हासिल करेंगे

    - न्यूज एजेंसी पीटीआई को एक अधिकारी ने बताया है कि रामगढ़ में कांग्रेस का उम्मीदवार पांच हजार वोटों से आगे चल रहा है। 20 राउंड की काउंटिंग में पांच राउंड पूरे हो चुके है और कांग्रेस के उम्मीदवार जुबेर ने 24,107 वोट हासिल किए हैं। वहीं बीजेपी के सुखवंत सिंह ने 18,616 वोट हासिल किए हैं


    - जींद विधानसभा में दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद जेजेपी 7892 वोटों के साथ आगे, बीजेपी 6554 वोटों के साथ दूसरे, 3923 वोटों के साथ कांग्रेस तीसरे और इंडियन नेशनल लोक दल 1365 वोटों के साथ चौथे पायदान पर

    - रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस 9773 वोटों के साथ आगे, बीजेपी 7094 वोटों के साथ दूसरे और 1005 वोटों के साथ बीएसपी तीसरे पायदान पर

    - जींद में जननायक जनता पार्टी (JJP) 9773, बीजेपी 2835 वोटों के साथ दूसरे, कांग्रेस 2169 वोटों के साथ तीसरे और  992 वोटों के साथ इंडियन नेशनल लोकदल चौथे पायदान पर

    - रामगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार 9773 वोटों के साथ आगे, 7094 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार दूसरे नंबर पर


    - कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और जननायक पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला जींद के काउंटिंग सेंटर के बाहर मौजूद


    -जींद के काउंटिंग सेंटर पर वोटों की गिनती शुरू

    - जींद विधानसभा उपचुनाव में 75.72% जबकि रामगढ़ में 79.14% वोट पड़े थे। जींद में भाजपा उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा, जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय चौटाला और कैथल से कांग्रेस विधायक रणदीप सुरजेवाला के बीच मुकाबला है। वहीं, रामगढ़ में कांग्रेस की सफिया जुबेर खां, भाजपा के सुखवंत सिंह और बसपा के जगत सिंह के बीच टक्कर है।

    - जींद उपचुनाव में कांग्रेस ने अपने मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस और राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के अलावा यह उपचुनाव इनेलो और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के लिए भी अहम माना जा रहा है।

    - जजपा का गठन इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से टूट कर अलग हुए एक धड़े से हुआ है। इनेलो विधायक हरि चंद मिड्ढा की मृत्यु के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी। उनके पुत्र कृष्ण मिड्ढा हाल ही में भाजपा में शामिल हो गए और वह भगवा पार्टी के टिकट पर यह उपचुनाव लड़ रहे हैं।

    - इनेलो ने उमेद सिंह रेढू को अपने उम्मीदवार के तौर पर उतारा है। जजपा ने सांसद दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला को अपना



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728