Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    ब्रेकिंग न्यूज :बैरगनिया-गुरहनबा रेल लाइन पर टला बड़ा रेल हादसा

    WAORS हिंदी न्यूज »बिहार सीतामढ़ी   
    कैमरामैन-पवन साह  रिपोर्टर अवध बिहारी  उपाध्याय 

    बैरगनिया।पूर्व मध्य रेलवे के बैरगनिया-गुरहनबा रेलवे हॉल्ट के बीच रेल ट्रैक क्रैक हो जाने के कारण बड़ी ट्रेन दुर्घटना होने से बच गयी।दो घन्टे तक रेल परिचालन बाधित रहने के बाद तत्कालिक व्यवस्था के तहत अप ट्रेन को रवाना किया गया।75225 अप पैसेंजर ट्रेन के चालक सतीश कुमार पासवान ने बताया कि बैरगनिया रेलवे स्टेशन से ट्रेन को 8.19 बजे लेकर रक्सौल जंक्शन के लिए चले थे |

    ये भी पढ़े :परिहार-बेला पथ बाइक- टेंपो की टक्कर में दो घायल

    और लालबकैया नदी पर बने रेल पुल संख्या-02 पर 8.24 बजे चढ़ने से पूर्व ही की मैन उपेंद्र कुमार यादव लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रूकवाया और पुल के पश्चमी छोड़ पर ट्रेक को करीब दस इंच में क्रैक होने की सूचना दी ततपश्चात सहायक चालक मंजय कुमार शर्मा केO इंजन में छोड़कर उक्त स्थल पर क्रैक को देखा फिर पावर कंट्रोल समस्तीपुर को सूचना दी।इधर की मैन की सूचना पर गैंग मैन की टीम तत्काल पहुँचकर ट्रैक के क्रैक को तत्काल ठीक करने के लिए फिटिंग टाइट करने लगे।

    ये भी पढ़े :कोंग्रेस :देश के युवा मोदी सरकार को 2019 में उखाड़ फेकेंगे


    पीडब्ल्यूआई ने ट्रैक को क्रैक होने के सवाल पर कहा कि ठंड की बजह से ऐसा हुआ है इसी के मद्देनजर की मैन को अहले सुबह 5 बजे से रेल लाइन 132/138.5 तक जांच में भेजा गया था तभी क्रैक देखकर आगे की करवाई हुई है।बहरहाल 75225 अप ट्रेन को दो घण्टे तक रुके रहने से यात्री काफी परेशान रहे व यात्री सहित स्थानीय आस-पास के लोग,महिला,बच्चे देखने के लिए पहुँच चुके थे।
    Posted & edit by:विवेक श्रीवास्तव 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728