देखिए मध्य प्रदेश की बाल विकास मंत्री गणतंत्र दिवस के भाषण भी नहीं पढ़ पाई
WAORS हिंदी न्यूज »मध्यप्रदेश ग्वालियर
मध्यप्रदेश : जिस देश में ऐसे-ऐसे मंत्री होगी जो लिखी हुई भाषण भी पढने में असमर्थ हो वो कैसे अपनी जिम्मेवारी को निर्वाह करेगी जबकि वो बाल विकास मंत्रालय की मंत्री है कैसे वो बच्चो का विकास करेगी
महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ग्वालियर में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री के लिखे हुए संदेश भी नहीं पढ़ कर पायीं उनका यह दायित्व वंहा के डिएम ने निभाया।
गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्वालियर संभाग मुख्यालय पर आयोजित गरिमामय समारोह में उस समय अप्रिय स्थिति बन गयी, जब महिला मंत्री इमरती देवी ने मुख्यमंत्री के संदेश भाषण बोलने लगी जैसे ही वो भाषण पढने का शुरू किया । वो भाषण पढने में असमर्थ दिखीवो अटक अटक कर भी एक पंक्ति भी नहीं पढ़ पायीं। और बोली की कलेक्टर साहब पढ़ेंगे इतना बोलते ही वंहा मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए |और आगे का भाषण पास खड़े कलेक्टर ने पढ़ा । क्या ऐसे लोगो को मत्री पद पर बना रहना चाहिए ?
देखे वीडियो
मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर 25 दिसंबर को शपथ ग्रहण की थी। इसके बाद उन्हें महिला एवं बाल विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग का दायित्व भी सौंपा गया। वे ग्वालियर जिले के डबरा से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनी गयी हैं। उन्होंने हाईस्कूल तक शिक्षा हासिल की है।
ये भी पढ़े :दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्रओं की सुरक्षा के लिए ,स्कुलो में लगाये जा रहे है सीसी टीवी कैमरे
इस संपूर्ण घटनाक्रम का वीडियो आज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विजेश लूनावत ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है 'ग्वालियर में रिपब्लिक डे परेड में मंत्री श्रीमती इमरती देवी का भाषण प्रभावी और जोशीला रहा। अवश्य सुनिए'
विधानसभा से पहले इन्हें विद्यालय भेजो भाई...ये हमारी महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी हैं...कहने को इन पर महिलाओं और बच्चों के विकास की जिम्मेदारी है पर इनकी हालात देखकर तो देश के भविष्य के भविष्य पर गहराता संकट नज़र आने लगा है.@ChouhanShivraj #ImartiDevi
85E2Post
इसी तरह सागर संभाग मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र गान के समय तत्काल सलामी की मुद्रा में नहीं आ पाए। वे राष्ट्र गान के समय सीधे खड़े हुए थे, तभी कलेक्टर ने उन्हें सलामी की मुद्रा में आने का इशारा किया। इसके बाद मंत्री सलामी की मुद्रा में आए और अपना दाया हाथ माथे पर ले जाकर सलामी दी। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Posted by:राजकुमार चौहान

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद