Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुजफ्फरपुर:प्रसादअस्पताल की लापरवाही ने ली मरीज की जान, परिजनों ने किया हंगामा.....


    WAORS हिंदी न्यूज »बिहार मुजफ्फरपुर
    विकास कुमार की रिपोर्ट
    बिहार :मुजफ्फरपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में घण्टों हंगामा किया. 

    जानकारी हो कि सोमवार की अहले सुबह अतरदह निवासी महेश प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र अमितेश कुमार कच्ची पक्की सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था.इलाज के लिए उसे ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में स्थित  प्रसाद  हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया.

    देखे वीडियो 

    जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.इसके बाद  परिजन काफी आक्रोशित हो गए और जमकर हॉस्पिटल के बाहर हंगामा करने लगे.जब घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को लगी तो पुलिस अस्पताल पहुची और परिजन को शांत कराने लगी काफी मशक्कत के बाद पुलिस परिजन को शांत करवाया |

    नगर डीएसपी के साथ क्यूआरटी टीम ने पहुचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया. वही परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है. परिजनों ने बताया कि अस्पताल में इलाज के लिए कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था.फिर भी अमितेश को भर्ती कर लिया गया. जिससे इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई.

    ये भी पढ़े :परिहार-बेला पथ बाइक- टेंपो की टक्कर में दो घायल


    वही अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पहुँचे नगर डीएसपी मुकुल रजंन ने बताया कि प्रथम दृष्टया में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही दिख रही है. उसकी भी जांच कराई जा रही है. फिलहाल आक्रोशित लोगों को शांत करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अस्पताल एडमिनिस्ट्रेशन की जांच की जा रही है. दोषी को  बक्शा  नही जयगा और उचित क़ानूनी कार्यवाही होगी .

    Posted & edit by:कोमल कुमारी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728