Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    नेपाल :धनुषा जिले में बरात बस पर हाई वोल्टेज तार गिरने से 9 की मौत 15 धायल

    WAORS हिंदी न्यूज »नेपाल धनुषा
      दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


    हमारे पडोसी देश नेपाल से एक दुखद घटना सामने आई है शादी से लौटे बारात बस पर हाई वोल्टेज तार गिरने से  9 लोगो की मौत और पंदह घायल |


    ये दुखद घटना धनुषा जिला के कोठियां बलटिया के समीप की है | एक बरात बस शादी से वापस लौट रहा था तभी कोठिया बाल्टिया के समीप अचानक एक हाई वोल्टेज तार बस के ऊपर जा गिरी इस बड़ी दुर्घटना में नौ लोगों करंट से तड़प-तड़प कर मर गये जबकि करीब 15 लोग बुरी तरीके से घायल हो गए।

    इस दुर्घटना की  जानकारी वहां के डीएसपी गोविंद थापा ने दी।
    बताया जाता है कि नेपाल के दुधौली नगरपालिका के जीतपुर निवासी रामप्रसाद अधिकारी के पुत्र रामवरन अधिकारी की शादी से दो बसों के साथ दूल्हे की गाड़ी लौट रही थी। इस दौरान एक बस पर 11 हजार वोल्ट का तार गिर गया। दस से नौ लोगों की मौत करंट लगने के कारण हो गई।
    बस में करीब 30 लोग सवार थे। घटना में करीब 15 लोग झुलस गए हैं, जिनमें चार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728