ओवैसी ने कहा ,गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सन्देश देते हुए दिखाया आईना
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)
WAORS हिंदी न्यूज »नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बेबाक टिप्पणियां जहां सुर्खियां बन रही हैं, वहीं विपक्षी दलों को मोदी सरकार और भाजपा पर हमले का भी मौका दे रही हैं। दरअसल सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि जनता को सपने दिखाने वाले नेता पसंद हैं, पर पूरा नहीं करने पर जनता पिटाई भी करती है। इसलिए ऐसा वादा नहीं करना चाहिए, जिसे पूरा न किया जा सके।
ये भी पढ़े :नेपाल की रानी ने कहा-नेपाल की गरीबी का फायदा उठाकर चीन वहां पैर पसार रहा ,भारत को कदम उठाने की जरुरत है
गडकरी की इस टिप्पणी से कांग्रेस और एआईएमआईएम सांसद को भाजपा पर निशाना साधने का एक मौका मिल गया है। ओवैसी ने कहा कि गडकरी का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए था। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘पीएमओ सर नितिन गडकरी ने आपको बड़ी चालाकी से आईना दिखा दिया है।’ वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस ने गडकरी को कोट करते हुए ट्वीट किया, ‘केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। मोदीजी जनता आ रही है।’

Asaduddin Owaisi✔@asadowaisi@PMOIndia sir @nitin_gadkari is showing you the mirror ,and in a very subtle way ........ANI✔@ANIN Gadkari: Sapne dikhane waale neta logon ko acche lagte hain,par dikhaye hue sapne agar pure nahi kiye to janta unki pitayi bhi karti hai.Isliye sapne wahi dikhao jo pure ho sakein....Mai sapne dikhane waale mein se nahi hu.Mai jo bolta hu wo 100% danke ki chot par pura hota hai1,240
इससे पहले तीन राज्यों में भाजपा की हार पर गडकरी ने कहा था कि नेता को जीत और हार दोनों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हालांकि उसके अगले दिन गडकरी ने सफाई देते हुए अपने आलोचकों, विपक्ष और मीडिया के एक वर्ग पर पार्टी और उनके बीच दरार पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने उस अफवाह को भी खारिज कर दिया कि आरएसएस पीएम मोदी को बदल कर उन्हें नेता बनाना चाहता है।
Posted by प्रियंका जयसवाल
Posted by प्रियंका जयसवाल

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद