पटना :दीघा जमीन का हंगामे के बिच मामला सुलझाया गया ,कब्जेधारी ने खूब बवाल काटा
WAORS हिंदी न्यूज »बिहार पटना
पटना:राजीवनगर दीघा की जमीन पर काफी दिनों से विवाद चल रहा था शनिवार के सुबह दीघा की जमीन का प्रशासन द्वारा निपटारा कर दिया। ये जमीन काफी समय से खाली पड़ी थी। जिसपर अवैध लोगों ने कब्जा कर रखा था।
किसानों ने खूब उपद्रव मचाया
यह जमीन छह एकड़ में थी। प्रशासन को देख सुबह से ही जमीन के आसपास लोगों को जुटान होने लगा। इस दौरान कब्जा धारियों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया । पथराव में करीब दस से अधिक बिहार पुलिस के जवानों को चोटें आई हैं। किसानों ने राजीव नगर की मेन रोड पर खूब उपद्रव मचाया रास्ते भी जाम कर दी है। साथ ही कई वाहनों में भी आग लगा दी गयी ।
ये भी पढ़े :बिहार :निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के दावे पर कोंग्रेस ने पानी फेरा
बवाल के बीच दीघा की विवादित भूमि पर प्रशासन ने तीन खंड में कब्जा दिलाया है। इसे सीमा सशस्त्र बल, सीबीएसई और राजीव नगर थाने को दिया गया। जमीन करीब छह एकड़ थी। इसमें सीमा सशस्त्र बल को ढ़ाई एकड़, सीबीएसई को ढ़ाई एकड़ और राजीव नगर थाना के भवन निर्माण के लिए एक एकड़ जमीन बिहार राज्य आवास बोर्ड आवंटित की है। कब्जा धारी अपनी-अपनी जमीन की नापजोप करने भी पहुंच गए हैं। यहां तीनों संस्था के लोग अपना कार्यालय बनाएंगे।
Posted & edit
by:सुनील कुमार त्यागी
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद