सीतामढ़ी:जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ के. डी. पूर्वे के रोड दुर्घटना में असामयिक निधन
WAORS हिंदी न्यूज »बिहार सीतामढ़ी
कैमरामैन-पवन साह अवध बिहारी उपाध्याय की रिपोर्ट
सीतामढ़ी: जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ के. डी. पूर्वे के असामयिक निधन से स्तब्ध हूँ. जिलावासियों को रोगों से प्रतिरक्षित करने के अपने महनीय दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहण करते हुए वे स्वयं को मौत से प्रतिरक्षित नहीं कर पाए
मृत्यु चरम सत्य है, जिसने जन्म लिया उसकी मौत नियत है- यह सुनता रहा हूँ । वासांसि जीर्णानि यथा विहाय नवानि गृह्णाति नरोपराणि, तथा शरीराणि विहाय जीर्णान्यन्यानि संयाति नवानि देहि - गीता के द्वितीय अध्याय के इस श्लोक में भी तो कहा गया है कि जिस प्रकार जीर्ण वस्त्र को छोड़कर मनुष्य नये वस्त्र धारण करते हैं, उसी प्रकार आत्मा पुराने शरीर का परित्याग कर नये शरीर में प्रवेश करती है |
ये भी पढ़े :दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्रओं की सुरक्षा के लिए ,स्कुलो में लगाये जा रहे है सीसी टीवी कैमरे
परन्तु डॉक्टर पूर्वे आप तो जीर्णत्व को प्राप्त नहीं थे, अभी उम्र ही क्या थी आपकी जो हम सब को छोड़कर चले गए।आपका यौवन आपके व्यवहार में परिलक्षित होता था |
जिला स्वास्थ्य समिति के कर्मियों की चयन समिति एवं प्रोन्नति समिति में हम सभी सदस्य होंगे पर आप उपस्थित नहीं होंगे, यह रिक्ति पीड़ादायक होगी एवं मन को अवसाद- पूर्ण कर जाएगा । आपके सान्निध्य में बिताए गए क्षण हमेशा याद आएँगे कल भी तो गणतंत्र दिवस के अवसर पर डुमरा मैदान में सबसे पहले मेरी मुलाकात आपसे हुई, आपसे बातें भी हुई, आपका मुस्कराता चेहरा मुझे अभी भी याद है जो हमेशा मुझे प्रेरित करती थी । आपका सौम्य , मितभाषी, वाक्पटु एवं व्यवहार कुशल व्यक्तित्व मेरे मानस पटल पर आज भी उत्कीर्ण है ।
ये भी पढ़े :नेपाल :धनुषा जिले में बरात बस पर हाई वोल्टेज तार गिरने से 9 की मौत 15 धायल
हमलोगों की कीमत पर स्वर्गलोक आप जैसे मानव - रत्न को पाकर धन्य हो उठा होगा पर हम लोग इस अपूरणीय क्षति से मर्माहत हैं ।
ईश्वर से आप जैसे पुण्यात्मा की चिर शांति की कामना करते हैं ।
आपको बताते चले 26 जनवरी को मुजफरपुर के मुरौल के पास डॉ के. डी. पूर्वे के कार दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई।साथ मे उनकी पत्नी भी थी वो भी घायल हई है ,परंतु वो खतरे से बाहर है |
गोपाल शरण, लोक शिकायत निवारण
पदाधिकारी, पुपरी सीतामढ़ी
Posted by:रंजित कुमार

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद