Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    काम की खबर :आप सोशल साईट पर नहीं है तो भी आपके प्राइवेसी को खतरा है ,जाने कैसे ?

    WAORS हिंदी न्यूज »अंतर्राष्ट्रीय खबर 

    न्यूयॉर्क, एजेंसी : फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों की निजता में सेंध लगने की बातें सामने आती रहती हैं। इन खबरों के बीच ऐसे लोग अक्सर तसल्ली में रहते हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना रखी है। हाल में हुए एक अध्ययन के नतीजे ऐसे लोगों की भी नींद उड़ा सकते हैं। इस अध्ययन को अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ वरमॉन्ट और ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ एडिलेड शोधकर्ताओं ने अंजाम दिया है। 


    शोधकर्ताओं ने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर नहीं होते हैं, उनके बारे में उनके दोस्तों और करीबी लोगों की पोस्ट से बहुत कुछ पता चल जाता है। कई बार इन पोस्ट से 95 फीसदी तक इस बात का सही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में किसी व्यक्ति की क्या योजना है।

    ये भी पढ़े :उत्तरी माली:संयुक्त राष्ट्र शिविर पर आतंकवादी हमला, दस शांतिसैनिकों की मौत 25 लोग घायल
    अध्ययन के मुताबिक, सोशल मीडिया की दुनिया में प्राइवेसी सेकेंड हैंड स्मोकिंग जैसी है। जिस तरह आसपास किसी के धूम्रपान करने से आपकी सेहत को खतरा होता है। ऐसे ही आपके दोस्तों के सोशल मीडिया अकाउंट से आपकी निजता को खतरा हो सकता है।


    अध्ययन के लिए वैज्ञानिकों ने ट्विटर पर 13,905 यूजर्स के तीन करोड़ से ज्यादा पब्लिक पोस्ट का विश्लेषषण किया। वैज्ञानिकों ने पाया कि आपके आठ-नौ दोस्तों के ट्विटर मैसेज की मदद से आपके प्रोफाइल पर गए बिना ही इस बात का आसानी से अंदाजा लग जाता है कि आपका पिछला ट्वीट क्या था।

    शोधकर्ता जेम्स बैग्रो ने कहा, 'जब आप किसी सोशल साइट पर लॉगइन करते हैं तो केवल अपनी ही नहीं, अपने कई दोस्तों की प्राइवेसी भी लीक करते हैं।' शोधकर्ताओं ने कहा कि आपके दोस्तों की पोस्ट की मदद से कोई कंपनी आसानी से आपका प्रोफाइल तैयार कर सकती है। वह जान सकती है कि आपका राजनीतिक झुकाव किस ओर है, आपको कैसे उत्पाद पसंद हैं और आप किस धार्मिक रझान के हैं।

    ये भी पढ़े :रूस ने कहा-द्वितीय विश्वयुद्ध के परिणाम स्वीकार करे जापान, जानें क्‍यों कहा ऐसा
    बैग्रो ने कहा, 'नतीजों से स्पष्ट है कि अपनी निजता को बचाने के लिए अकेले आपकी कोशिशें पर्याप्त नहीं हैं। इसमें आपके दोस्तों का सहयोग भी जरूरी है।'
    Posted by:नीरज जैन 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728