राहुल का मोदी पर तंज:बेटी बचाओ अभियान पर ,कहा मोदी बचाओ, विज्ञापन चलाओ'
WAORS हिंदी न्यूज »नई दिल्ली
नई दिल्ली, प्रेट्र। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री का 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान और कुछ नहीं, बल्कि उनको बचाने का एक विज्ञापन अभियान है।
इस अभियान पर मीडिया रिपोर्ट के लिंक साझा करते हुए राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, 'मोदी बचाओ, विज्ञापन चलाओ।' मीडिया रिपोर्ट में सरकारी आंकड़ों के हवाले से दावा किया गया है कि मोदी ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना को 22 जनवरी, 2015 को दो मुख्य मकसद से शुरू किया था। लेकिन चार साल बाद आंकड़ों से पता चलता है कि इसका मुख्य मकसद प्रचार करना था, क्योंकि इस योजना के तहत आवंटित धन में से 56 फीसदी मीडिया से संबंधित गतिविधियों पर खर्च किया गया।
ये भी पढ़े :बड़ी खबर- शरद यादव ने उपेंद्र कुशवाहा से किया किनारा, रालोसपा के साथ विलय की खबरों का खंडन
ये भी पढ़े :
LIVE: बिना नाम लिए मोदी का राजीव गांधी पर वार, कहा- सालों से सत्ता में रही पार्टी 85% की लूट को देखते रहे उस लुट को हमने खत्म की
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने महिला कांग्रेस के कार्यक्रम 'महिला अधिकार सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कहा था, 'भाजपा ने बड़े भाषणों के बाद 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' प्रोग्राम की शुरुआत की। बेटियों को बचाने के लिए हर जिले में 40 लाख रुपये दिए गए। पीएम मोदी कह रहे 'बेटी बचाओ बेटी बचाओ'। हमें समझ नहीं आया कि बेटी किससे बचानी थी। अब तो बेटियों को बीजेपी के विधायकों से बचाना है।'
Posted by:कविता चौधरी

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद