Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    NSSO द्वारा जारी रोजगार के आकड़ो को लेकर ट्विटर पर BJP और कोंग्रेस में जुंग

    WAORS हिंदी न्यूज »नई दिल्ली 

    नई दिल्ली:नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (NSSO) द्वारा जारी किए गए बेरोजगारी के आंकड़ों ने मोदी सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेता इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं. इस बीच केंद्र सरकार में मंत्री जितेंद्र सिंह का बयान आया है कि सरकार हर किसी को नौकरी नहीं दे सकती है, सिर्फ योजनाओं के जरिए उन्हें सुरक्षित कर सकते हैं.

    आजतक से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी जिम्मेदार सरकार सभी को नौकरी नहीं दे सकती है, लेकिन रोजगार योजनाओं को सुरक्षित कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट का मंत्रालय गठन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार गठन करने और रोजगार कमाने के साधनों को आगे बढ़ाया है.

    ये भी पढ़े :Budget 2019:अंतरिम बजट में सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के लिए 1.3 लाख करोड़ रुपये का आवंटन कर सकती है

    आपको बता दें कि नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (NSSO) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बेरोजगारी की दर 6.1 फीसदी है. यह आंकड़ा 45 सालों के उच्चोतम स्तडर पर है. इससे पहले 1972-73 में देश में बेरोजगारी की दर 6 फीसदी से ज्यादा थी. अहम बात ये है कि आंकड़े नोटबंदी के बाद के हैं. इन आंकड़ों के सामने आते ही विपक्ष मोदी सरकार को आड़े हाथों ले रहा है.
    राहुल गांधी ने हिटलर से की प्रधानमंत्री की तुलना
    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना जर्मनी चांसलर हिटलर से की.
    NoMo Jobs!

    The Fuhrer promised us 2 Cr jobs a year. 5 years later, his leaked job creation report card reveals a National Disaster.

    Unemployment is at its highest in 45 yrs.

    6.5 Cr youth are jobless in 2017-18 alone.

    Time for NoMo2Go. pic.twitter.com/nbX4iYmsiZ


    राहुल ने ट्वीट कर लिखा कि हमें वादा किया गया था कि हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया गया था. लेकिन 5 साल बाद पता लगा है कि देश तबाह हो चुका है. आज देश में बेरोजगारी का आंकड़ा 45 साल में सबसे अधिक है. उन्होंने लिखा कि सिर्फ 2017-2018 में ही 6.5 करोड़ युवा बेरोजगार हैं.

    ये भी पढ़े :दिल्ली एयरपोर्ट CISF ने जम्मू जा रहा एक को शख्स जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

    आपको बता दें कि राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में 'The Fuhrer' शब्द का प्रयोग किया है. जर्मनी में इस शब्द का मतलब 'लीडर' होता है. नाजी आर्मी इसका इस्तेमाल हिटलर के लिए करती थी.
    हिटलर के जवाब में बीजेपी का मुसोलिनी
    राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब भारतीय जनता पार्टी ने भी दिया. BJP ने ट्वीट कर लिखा कि ये साफ है कि राहुल गांधी ने मुसोलिनी की दूरदर्शिता को अपना लिया है. EPFO का डाटा दिखाता है कि पिछले पंद्रह महीने में ही नौकरियों में बढ़ोतरी हुई है. एक व्यक्ति जिसने कभी कोई नौकरी नहीं की है, वह इस तरह की फेक न्यूज फैला रहा है.

    2002वीं बार कांग्रेस ने दिलाया याद
    बीजेपी के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस ने लिखा कि क्या बीजेपी ये कहना चाहती है कि सरकार की एजेंसी ही फेक न्यूज फैला रही है. 2002वीं बार हम आपको बता रहे हैं कि EPFO का डाटा ये नहीं दर्शाता है कि कितनी नौकरियां पैदा हुईं.

    इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा था. सुरजेवाला ने कहा था कि प्रधानमंत्री द्वारा 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा एक मजाक साबित हुआ. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस रिपोर्ट का सामने नहीं आने देना चाहती थी, यही कारण है कि राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के दो सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया.

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728