बीजेपी:यूनाइटेड एकता रैली नहीं भ्रष्ट एकता रैली ,एक दुसरे को देख नहीं सकने वाले लोग नरेंद्र मोदी को हराने के लिए इक्कठे हो रहे है
WAORS हिंदी न्यूज » नई दिल्ली
नई दिल्ली :केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंक्षी ममता बनर्जी द्वारा बुलाई कोलकाता रैली पर निशाना साधते हुए कहा | जो लोग पहले एक-दूसरे को देख भी नहीं सकते थे, आज वो साथ आ गए हैं। उनके भाषणों से साफ पता चलता है कि उनका एक ही एजेंडा है- नरेंद्र मोदी को हटाना। उनके पास भारत के विकास को लेकर भविष्य का कोई योजना नहीं है |
प्रधानमंत्री पद के कैंडीडेट का चेहरा साफ नही
रविशंकर प्रसाद उस वक्त तंज कस रहे थे जब कोलकाता में यह रैली चल रही थी, उ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से बुलाई गई विपक्ष की महारैली में विपक्ष के एकजुट होने पर भाजपा ने उस पर जबरदस्त हमले किए हैं। प्रसाद ने प्रधानमंत्री पद के कैंडीडेट का चेहरा साफ नही होने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘किसी ने बहुत मजाकिया बात कही कि हमारा नेता देश की जनता चुनेगी, देश की जनता से चुने जाने के लिए आपको पहले एक नेता का नाम लेना होगा। राहुल गांधी, मायावती, ममता जी के अलावा कुछ क्षेत्रीय नेता भी हैं, जिनकी प्रधानमंत्री बनने की मंशा है।’
Union Minister Ravi Shankar Prasad on Opposition’s rally in Kolkata: Those who could not see eye to eye have come together & from the speech it was evident that their only agenda is to remove Narendra Modi, they have no future road-map for the development of India.
विरोधी विचारधाराओं की रैली
भाजपा ने विपक्षी रैली को स्वहित एवं परस्पर विरोधी विचारधाराओं की रैली बताया और देश में अगली सरकार बनाने का भरोसा जताया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने यहां पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में रैली को मोदी विरोधी अभियान करार दिया और कहा कि पार्टी ऐसे कार्यक्रमों से डरती नहीं है।
न जाने एकता को कहां खतरा है
रूड़ी ने कहा न जाने एकता को कहां खतरा है। ममता इसे एकजुट भारत कह रही हैं लेकिन हम स्पष्ट तौर पर इसे एक विभाजित नेतृत्व के तौर पर देखते हैं। यह विरोधाभासों एवं संघर्ष का सम्मेलन है। वे नए मोर्चे की बात करते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह कोई दूसरा या तीसरा मोर्चा भी है।
ये भी पढ़े :live:ममता बेनर्जी का महा रैली:ममता का मोदी सरकार पर वार मोदी सरकार ने देश की सभी संस्थाओं को बर्बाद कर दिया
मोदी को हराने भ्रष्ट नेता एकजुट हो गए
भाजपा महासचिव राहुल सिन्हा ने कहा कि केवल नरेंद्र मोदी जी को हराने के लिए सभी भ्रष्ट नेता एकजुट हो गए हैं और हां यह बात भी सच है कि पूरा भारत इन भष्ट्र नेताओं और राष्ट्र विरोधी नेताओं को हराने के लिए मोदी जी के साथ मजबूती से खड़ा है।
कोलकाता में आज पाखंड का एक और अध्याय का गवाह बनेगा
केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रीयो ने कहा कि यह भ्रष्ट नेताओं की एकजुटता की रैली है और कोलकाता आज फिर पाखंड के एक और अध्याय का गवाह बनेगा। निजी हितों के लिए राजनीतिक दलों का यह एक बहुत ही अपवित्र गठबंधन है। तृणमूल के पास रैली करने के लिए तो विशाल धनराशि है लेकिन राज्य की जनता के वास्ते कुछ नहीं है। राज्य की जनता इस बात को अच्छी तरह समझती है कि ममता दीदी ने बड़े पोस्टरों के अलावा उन्हें कुछ और नहीं दिया है।
महागठबंधन पूरी तरह से फर्जी है
पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह से फर्जी है। वह भाजपा को नहीं हरा सकते हैं क्योंकि इसमें शामिल कई नेता खुद अगला प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। यह तो एकता का दिखावा है। भाजपा के पास सर्वश्रेष्ठ नेता हैं। हमारे विपक्ष के पास लीडर नहीं है, उनके पास सिर्फ डीलर हैं।
Posted & edit
by:कोमल कुमारी

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद