बेतिया:युवक का लाश पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फ़ैल गयी
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार बेतिया
सवांददाता दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
बेतिया।नगर के बड़ा रमना स्थित धोबी घाट के पास पीपल के पेड़ में एक युवक का लटका हुआ लाश पाए जाने से सनसनी फैल गयी है । गले में फंदा लगा लटके हुए युवक की पहचान बसवरिया निवासी 30 वर्षीय मो0 शाहिद के रूप में की गई है ।
यह भी पढ़े :नई पीढ़ी को महात्मा गांधी एवं कस्तूरबा गांधी के जीवन दर्शन को अपने जीवन में शामिल करने की आवश्यकता हैपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमजेके अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है । नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर श्रीराम सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेमप्रसंग का लगता है लेकिन पुलिस हत्या मानकर जांच में जुट गई है ।
यह भी पढ़े :नितीश कुमार धारा 370 नहीं हटाने के पक्ष में ,कहा धारा 370 किसी भी कीमत पर हटनी नहीं चाहिए
वहीं मृतक के परिजनों ने इसे हत्या करार दिया है । परिजनों का कहना है कि रात में किसी ने फोन कर उसे बुलाया था जिसपर वह घर से निकला जो फिर लौट कर नहीं आया । सुबह पेड़ पे लटके लाश को देखकर कोहराम मच गया ।
Posted By:राहुल कुमार
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद