Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    यूपी ATS ने सहारनपुर से दबोचा आतंकी शाहनवाज अहमद , जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर आतंकियों की भर्ती कराता था



    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »उत्तर प्रदेश सहारनपुर 

    यूपी एटीएस ने सहारनपुर जिले से जैश आतंकी शाहनवाज अहमद तेली को गिरफ्तार किया है। शाहनवाज जम्मू कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला है। बताया गया कि शाहनवाज जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर आतंकियों की भर्ती कराता था। शाहनवाज लंबे समय से देवबंद में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पश्चिमी यूपी में एटीएस का बड़ा ऑपरेशन जारी है। वहीं इस मामले में डीजीपी ओपी सिंह लखनऊ में एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

    यह भी पढ़े:पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी सेना को निर्देश दिया ,भारत की कोई भी कार्यवाई का माकूल जवाब दे
    सूचना मिल रही है एटीएस की टीम ने शाहनवाज के अलावा और भी कई युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए पांचों युवकों से पूछताछ चल रही है। एटीएस की टीम ने गुरुवार देर रात करीब 2:30 बजे देवबंद के एक मोहल्ला में एक मकान में छापेमारी कर सभी पांचों आरोपियों को पकड़ा है।



    वहीं इस मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बता दें कि पकड़े गए अन्य युवक उड़ीसा और जम्मू-कश्मीर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एटीएस की टीम सभी को लखनऊ लेकर रवाना हो गई है। 

    Posted By:राजकुमार चौहान 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728