शहीद चंद्रशेखर आजाद ने स्वतंत्रा आंदोलन को एक नई दिशा प्रदान की
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार बेतिया
ब्यूरो सवांददाता दीपक कुमार गुप्ता
महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद एवं जल संरक्षण की याद ताजा कर रहा है बेतिया पश्चिम चंपारण का ऐतिहासिक जुड़ा ईनार" आज दिनांक 26 फरवरी 2019 को सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में महान स्वतंत्रा सेनानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 88 वी शहादत दिवस पर 27 फरवरी 2019 को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया,
साथ ही साथ बेतिया पश्चिम चंपारण से जुड़े चंद्रशेखर आजाद एवं उनसे जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को संरक्षित करने पर विशेष रूप से चर्चा हुई! चंद्रशेखर आजाद एवं उनके स्वतंत्रा आंदोलन के लिए सर्वोत्तम बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता! इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पीस एंबेसडर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाऊंडेशन डॉ0एजाज अहमद ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद ने स्वतंत्रा आंदोलन को एक नई दिशा प्रदान की! 1925 इo के अंतिम दिनों में काकोरी कांड के बाद देश में जगह जगह पड़ने वाले छापों से बचने के लिए चंद्रशेखर आजाद ने सत्याग्रह की धरती बेतिया पहुंचे !
बिहार राज्य निर्माण मजदूर संघ श्रमिक संगठन की सभा
फणींद्र नाथ घोष ने उन्हें बेतिया के जुड़ा ईनार स्थित शिक्षक हरिवंश सहाय के घर ठंहराया! हरिवंश पीर मोहम्मद मोनिश ,शेर मोहम्मद के मित्र थे! यह भी राज हाई स्कूल में पढ़ाने के साथ-साथ कानपुर से निकलने वाले अखबार "प्रताप" के लिए लिखते थे! सहाय कों चंद्रशेखर आजाद को ऐतिहासिक जोड़ा इनार के आसपास ठहराने के जुर्म में इन्हें शिक्षक पद से बर्खास्त कर दिया गया! चंद्रशेखर आजाद करीब 1 महीने तक ऐतिहासिक जोड़ा इनार स्थित हरिवंश सहाय के घर रहे! पूरे मोहल्ले के लोग ऐतिहासिक जोड़ा इनार का मीठा पानी का उपयोग करते!संकल्प रैली को लेकर जनता दल यू बाजपट्टी JDU कार्यलय में बैठक
चंद्र शेखर आजाद भी ऐतिहासिक जुड़ा ईनार का पानी ग्रहण करते रहे ! स्मरण है कि उस मोहल्ले में मीठा पानी के लिए वही एक स्रोत था! विभिन्न अवसरों पर घर भी बदलते रहे ! कभी कभी जोड़ा ईनार के मीठे जल से ही दिन गुजारना पड़ता था ! 17 दिनों तक केदार मणि शुक्ल के घर पर रहे !कुछ दिन नन्हाको सिंह के घर पर भी शरण ली !बाद में पुलिस के छापों से बचने के लिए गुलाब चंद्र गुलाबी ने चंद्र शेखर आजाद 2 दिनों तक मंदिर में छुपा के रखा !इस अवसर पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के संयोजक सह वरिष्ठ अधिवक्ता शंभू शरण शुक्ल ,नीरज गुप्ता, शाहनवाज अली , नवीदूं चतुर्वेदी ने कहा कि बेतिया की ऐतिहासिक धरोहर में शामिल ऐतिहासिक धरोहर ,प्रशासन एवं जन सहयोग से चंपारण सत्याग्रह ,चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह से जुड़े ऐतिहासिक जोड़ा ईनार का किया जाएगा कायाकल्प !महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद एवं जल संरक्षण का प्रतीक चिन्ह जोड़ा इनार संरक्षित किया जाएगा ! इसमें प्रशासन के साथ-साथ समाज के हर तबके के लोगों का सहयोग लिया जाएगा! वार्ड नंबर 03 में स्थित जोड़ा इनार अपने अस्तित्व को खो रहा है ! इसके लिए सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन ,प्रशासन के साथ-साथ आमजनों से भी सहयोग से फिर से जीवंत रूप देते हुए संरक्षण प्रदान करने की आवश्यकता है! महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के बेतिया पश्चिम चंपारण में स्थित स्मृति चिन्हों को संरक्षित करना यही होगी सरकार की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि!

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद