दहेज के लालची सुसुराल वाले के वजह से महिला ने फांसी लगाई
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार बेतिया
सवांददाता दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखण्ड अन्तर्गरत मटियरिया थाना अंतर्गत मेहनौल पंचायत के हौदा डुमरा गांव में एक महिला अपने गले में फंदा डाल कर अपने प्राणों की आहुति दे दी । घटना के संबंध में बताया गया है कि करीब 6:30 बजे अफसाना खातून उम्र करीब 35 वर्ष पति नसीम खान अपने ही घर में गले में दुप्पटा का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली ।
यह भी पढ़े :PM मोदी आज पटना को देंगे मेट्रो रेल का तोहफा ,रिमोट के जरिये होगा शिलान्यासजब मृतक के पुत्र एवं पुत्री खेल कूद कर घर आए तो देखा कि मृतका फंदे से लटकी है । बच्चों ने शोर मचाते हुए रोने चिल्लाने लगे ।आस पड़ोस के लोगों ने और परिवार के परिजन पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुका था । मृतक के बड़े लड़का शाहबाज आलम ने अपने ननिहाल चानकी गढ़ अपने नाना आशिक खान को फोन पर इस घटना का सूचना दिया ।
जब लड़की के माता-पिता एवं भाई संबंधी यहां पहुंचे तो घटना की स्थिति देखकर स्थानीय थाना को फोन करके इस घटना से अवगत कराया घटना की खबर पाते ही मटियरिया थानाध्यक्ष राजरूप राय एवं अन्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया ।
यह भी पढ़े :बड़ी खबर :मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: में सीएम नीतीश कुमार के ऊपर भी सीबीआई जांच के आदेश
मृतक के पिता एवं भाई लड़की के ससुर कलीम खान, देवर अजीम खान, पति नसीम खान तीनों पर लड़की की हत्या का आरोप लगाते हुए तीनों के विरुद्ध लिखित शिकायत मृतका कद पिता के द्वारा दर्ज कराया गया है । लड़का पक्ष के द्वारा बार-बार एक लाख रुपया व मोटरसाइकिल और फर्नीचर को लेकर मेरे लड़की को बार-बार मानसिक एवं शारीरिक रूप से यह लोग प्रताड़ित किया जाता रहा है ।
करीब छः महीना पहले भी मेरे लड़की को इसके देवर अजीज खान के द्वारा दहेज को लेकर मारपीट की घटना घटी थी । लड़की के पिता का कहना है मैं अपने आर्थिक मजबूरी के कारण बार-बार समय लेता था । मेरे द्वारा दहेज की नगदी एवं सामग्री ही नहीं दिए जाने पर आरोपी पक्ष आवेश में आकर मेरे लड़की का हत्या किया है । मृतका को 2 पुत्र एक पुत्री में सबसे बड़ा लड़का शाहबाज खान उम्र करीब 11 वर्ष, दूसरा शहजाद खान, उम्र करीब 9 वर्ष लड़की चांदनी खातून को लेकर आरोपी को पुलिस को आने की भनक पाकर घर से फरार हो गया है ।
यह भी पढ़े :पुलवामा अटैक: नवजोत सिंह सिद्धू के विवादित बयान हंगामा के बिच ,द कपिल शर्मा शो' से सिद्धू की छुट्टी
लड़की के पिता आशिक खान बताते हैं मैं अपनी लड़की की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के अली खान का लड़का नसीम खान से सन 2004 में धूमधाम से किया था । मुझे क्या पता था दहेज के लोभी इस परिवार के लोग मेरे फूल जैसी बच्ची के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार करेंगे । लड़की की छोटा भाई नजरे आलम खान और मां का रो-रोकर बुरा हाल है । पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए एम जे के हॉस्पिटल भेज दिया है ।
Posted By:अंजलि
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद