Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    हिंदू मुस्लिम एकता के पक्षधर,स्वर्गीय डॉo मदन प्रसाद जयसवाल


    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार पटना 
    ब्यूरो संवाददाता दीपक कुमार 

    बेतिया :दिनांक 27 फरवरी 2019 को सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 88वी शहादत दिवस एवं सामाजिक न्याय के प्रवर्तक सह पूर्व सांसद बेतिया पश्चिम चंपारण स्वर्गीय डॉ0 मदन प्रसाद जयसवाल की 83वी जन्मदिवस के अवसर पर  सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया!


     जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने भाग लिया ! अवसर पर पश्चिम चंपारण कला मंच की संयोजक शाहीन परवीन ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं स्वर्गीय मदन प्रसाद जयसवाल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए! इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पीस एंबेस्डर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन  डॉक्टर एजाज अहमद ने कहा कि आज ही के दिन 88 वर्ष पूर्व 27 फरवरी 1931 इoको अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए करते हुए मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए बलिदान दे दिया |

    DGP ने बात कह दी है साफ-साफ, बिहार में नहीं चलेगी मजनूगिरी

    उनके बलिदान ने राष्ट्रीय आंदोलन को एक नई दिशा दी! 1925  इo के अंतिम दिनों में राष्ट्रीय आंदोलन को एक नई दिशा देने के लिए लगभग 02 महीने तक ऐतिहासिक  जोड़ा ईनार मोहल्ले में रहे! इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शंभू शरण  शुक्ल, शाहनवाज अली ,नीरज गुप्ता ने कहा कि आज ही के दिन 27 फरवरी 1936 ई0 को सामाजिक न्याय एवं हिंदू मुस्लिम एकता के पक्षधर सह पूर्व सांसद बेतिया पश्चिमी चंपारण स्वर्गीय डॉo मदन प्रसाद जयसवाल का जन्म हुआ था!


    उन्होंने अपने जीवन में एक डॉ0 के साथ साथ जनप्रतिनिधि के रूप में प्रथम बार वार्ड पार्षद के रूप में चुने गए! फिर विधायक एवं सांसद भी रहे !उन्होंने पश्चिम चंपारण चंपारण के लिए कई महत्वपूर्ण काम किया! उन्होंने 1994 इo में जब अमेरिका पश्चिम चंपारण का बासमती चावल वर्ल्ड ट्रेड आर्गेनाइजेशन एक प्रस्ताव द्वारा हथियाने की कोशिश कर रहा था ,उसी समय स्वर्गीय मदन प्रसाद जयसवाल, बाल्मीकि नगर के पूर्व सांसद स्वर्गीय महेंद्र बैठा एवं स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस ने संसद में इस मुद्दे को उठाया!

    प्रधानमंत्री पटना आगमन,गांधी मैदान को सेक्युरिटी चेकिंग के बाद ही प्रवेश की अनुमति


    आखिरकार अमेरिका को पीछे हटना पड़ा !साथ ही साथ पश्चिम चंपारण के थारू समुदाय के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किया! उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाली छितौनी पुल के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया! स्वर्गीय मदन प्रसाद जयसवाल हिंदू मुस्लिम एकता के  पक्षधर रहे! सारा जीवन सादगी के साथ निर्वाह किया ! जीवन भर क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहें! नई पीढ़ी को इन महापुरुषों के जीवन दर्शन को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता ह!
    Posted By:कोमल कुमारी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728