Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पश्चिमी चंपारण:पुलिस 6 अपराधियों को 5 देसी कट्टा 9 जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »बिहार बेतिया 

    पश्चिमी चंपारण जिले में दो अलग अलग जगहों से पुलिस ने 6 अपराधियों को  5 देसी कट्टा 9 जिन्दा गोली तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है।


    जानकारी देते हुए बेतिया एसपी जयंतकांत ने बताया कि पुलिस को सुचना मिली की योगापट्टी थाना क्षेत्र के चमैनिया बाजार पर जहाँ 4 अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए है वही बेतिया नगर थाना क्षेत्र के राजड्योरी मैदान में कुछ अपराधियों को हथियार के साथ घूमते हुए देखा गया है।


    सुचना के आलोक में अविलंब पुलिस टीम का गठन किया गया।गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चमैनिया बाजार से 4 अपराधियों क्रमशः सिरिसिया निवासी कमाल साह, योगापट्टी निवासी राजन कुमार तथा नंदकिशोर राम तथा मनुआपुल निवासी राजेश कुमार को 3 लोडेड देसी कट्टा,एक चोरी की मोटरसाइकिल,तथा 13 जिन्दा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया।

    यह भी पढ़े :BREAKING NEWS:सूर्य किरण एयरोबैटिक्स टीम के दो विमान क्रैश

    वही राजड्योरी से जयप्रकाश नगर निवासी प्रेम प्रकाश तथा करगहिया निवासी संटू कुमार को 2 लोडेड कट्टा,4 जिन्दा गोली तथा 1 मोटरसाइकिल बरामद किया गया।एसपी ने बताया कि इस दौरान एक अभियुक्त फरार हो गया जिसकी पहचान कर ली गयी है।


    यह भी पढ़े :सेना ने प्रेस वार्ता में कहा जो बंदूक उठाएंगे उनको मार गिराएंगे

    उक्त अपराधियों द्वारा  पूर्व में भी कई घटनाओं का अंजाम दिया जा चूका है। प्रेमप्रकाश द्वारा मुंगेर जिले से हथियारों की तस्करी करता है।वो पूर्व में तीन बार जेल भी जा चूका है।
    छापेमारी टीम में बेतिया सदर डीएसपी,प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार,योगापट्टी थानाध्यक्ष राजीवनंदन कुमार तथा तकनिकी सेल के कर्मी शामिल थे।

    Posted By:कोमल कुमारी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728