Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    गया एयरपोर्ट की चारदीवारी फांदकर प्रवेश कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया



    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार गया 

    गया। अति संवेदनशील गया एयरपोर्ट की चारदीवारी फांदकर प्रवेश कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने  हिरासत में ले लिया।वह उत्तरप्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है। उसका नाम विजय भान है। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआइएसएफ जवान की उस पर नजर पड़ी और उसे पकड़कर मगध मेडिकल कॉलेज थाना के हवाले कर दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इसकी सूचना उत्तरप्रदेश पुलिस को दे दी गई है।

    यह भी पढ़े :बिहार पुलिस का हाल बेहाल : भागलपुर में एक ही दिन में हुई कई जगह लूट

    प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी सह मेडिकल कॉलेज थानाध्यक्ष रणजीत कुमार रजक ने बताया कि वह गोरखपुर जिला के खजनी थाना अंतर्गत कठैयाचक विंद गांव निवासी स्व. रामनाथ मौर्य का पुत्र है। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष है। वह मंदबुद्धि दिख रहा है। 

    यह भी पढ़े :मुजफ्फरपुर:बालिका गृह यौन हिंसा मामले के सात आरोपी को आज दिल्ली साकेत कोर्ट में पेशी


    उसके गायब होने की प्राथमिकी नौ फरवरी को खजनी थाना में दर्ज कराई गई है। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। मेडिकल थानाध्यक्ष ने खजनी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार शुक्ल से संपर्क किया तो यह जानकारी दी गई। खजनी थाना की सूचना पर गुरुवार को बेलघर थाना क्षेत्र के सिंघौरा गांव निवासी विनोद कुमार मौर्य को इसकी जानकारी दी गई, 

    यह भी पढ़े :आइजी नैयर हसनैन के निर्देश पर शुक्रवार को डीआइजी रवींद्र कुमार सीतामढ़ी पहुंचे,क्राइम कंट्रोल के दिए एसपी को निर्देश

    जो रिश्ते में उसका भांजा लगते हैं। वे सूचना पर शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज थाना पहुंचे और उसके मंदबुद्धि होने संबंधी दस्तावेज दिखाए। थानाध्यक्ष ने बताया कि वह गोरखपुर से गया और फिर एयरपोर्ट कैसे और क्यों पहुंचा, इन पहलुओं की जांच की जा रही है। जिस रास्ते से एयरपोर्ट में प्रवेश किया था, उसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है।
    पोस्टेड बाय:अंजू कुमारी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728