Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार में पत्रकारों को मिला बड़ा सम्मान ,छह हजार रुपये की पेंशन हर माह दी जायेगी,आइये जानते है किसे और कैसे मिलेगी

    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार पटना संवाददाता नागमणि की रिपोर्ट 

    पटना : सरकार ने पत्रकारों को बड़ा सम्मान दिया है. अब रिटायर पत्रकारों को पेंशन दिया जाएगा. वहीं, मुख्यमंत्री वृद्धजन योजना में 60 साल उम्र वाले वृद्धों को भी 400 रुपये पेंशन दिया जाएगा. यह उन्हीं वृद्धों को दिया जाएगा जो सरकारी कर्मचारी नहीं रहे हैं. इसके लिए नोटिस जारी की गई है.

    यह भी पढ़े :बिहार विधान सभा के तीसरे दिन का बजट सत्र हंगामे के बिच ,मिलेगी 60 से अधिक उम्र वाले को पेंशन

     20 साल काम करके रिटायर होनेवाले ऐसे पत्रकारों को, जिन्हें पेंशन नहीं मिल रही है, उन्हें छह हजार रुपये की पेंशन हर माह दी जायेगी. इसकी घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की है. इस योजना का नाम बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना-2019 रखा गया है. इसमें कहा गया है कि ऐसे पत्रकार जिन्होंने 20 साल तक किन्हीं पत्र-पत्रिकाओं या चैनल में काम किया है, वो इस पेंशन के हकदार होंगे.

    यह भी पढ़े :स्मार्ट सिटी बनने वाले इस पटना शहर में रोजाना जाम देखने को मिल रहा है,


    पत्रकारों के खाते में सीधे पेंशन जायेगी और उन्हें आजीवन ये पेंशन मिलती रहेगी. अगर उनका निधन होता है, तो पत्नी या आश्रित को तीन हजार की पेंशन मिलेगी. इसके अंतर्गत पत्रकार, छायाकार, संपादक, समाचार संपादक, उप संपादक, व्यंग चित्रकार आदि शामिल होंगे. मीडिया में दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक समाचार पत्र, पत्रिका, समाचार एजेंसी, इलेक्ट्रानिक मीडिया, न्यूज चैनल और न्यूज पोर्टल शामिल हैं |


    यह भी पढ़े :इस समय की बड़ी खबर :मुलायम सिंह ने कहा की हम चाहते है नरेंद्र मोदी एक बार फिर PM बने

    मुख्यमंत्री वृद्धजन योजना में मिलेगी 400 की राशि

    मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना भी बिहार में लागू की गयी है. इसके तहत साठ साल से ऊपर के ऐसे लोगों को जो सरकारी कर्मचारी नहीं रहे हैं, उन्हें प्रतिमाह 400 रुपये दिये जायेंगे. ये राशि अप्रैल 2019 से मिलनी शुरू हो जायेगी. योजना का लाभ पानेवाले लाभुकों को चिह्लित कर उनके खातों का समायोजन किया जायेगा और अगस्त महीने से उनके खाते में राशि जानी शुरू हो जायेगी. 

    Posted By :काजल कुमारीं 


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728