बड़ी खबर :बिहार के नालंदा में बस दुर्घटना , बस खाई में जा गिरी चार लोगों की मौत
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार नालंदा रिपोर्टर नागमणि
नालंदा : जिले के हिलसा अनुमंडल के चिकसौरा में एक अनियंत्रित बस के खाई में पलट जाने चार यात्रियों की मौत हो गई, साथ ही कई यात्रियों के घायल होने की भी सूचना है। हादसे की वजह बस के ड्राइवर के ओवरटेक करना बताया जा रहा है।
आपको बता दें कि इस रूट पर लोकल बसें चलती हैं और लोकल बस ड्राइवर बहुत ही बेढंगे तरीके से बस चलाते हैं। और ये हादसा लोकल बस के ओवरटेक करने के कारण हुआ है। बताया जा रहा है कि बस करीब 24 फ़ीट गहरे खाई में जा गिरी है।
घटना की खबर सुन पुलिस घटना स्थल पर पहुचीऔर बचाव कार्य शुरू कर दिया है |बस की खाई में गिरने के खबर से आस पास के स्थानीय लोग भरी संख्या में घटना स्थल पर पहुची औए बचाव कार्य में मदद करने लगे घायलों को बस से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करया |
इस हादसे को देख लोकल बस वाले के खिलाफ लोगो में गुस्सा फुट पड़ा और जम कर तोड़ फोर की और बसों को आग के हवाले भी किया | इतना ही नहीं जब फायर बिग्रेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची तो उन पर पत्थर बाजी की और घंटो रास्ते को जाम करके रखा |
Posted by अमिताभ मिश्रा

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद