Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी पुलवामा के वीरों को व्यवसाई संघ द्वारा श्रद्धांजलि



    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »बिहार सीतामढ़ी
    कैमरामैन पवन साह के साथ दीपक कुमार व्याहुत की रिपोर्ट 

    सीतामढ़ी । पुलवामा आतंकी हमले के बाद गुस्से की लकीरें पूरे शहर के माथे पर और शहीद सैनिकों का दर्द लोगों की आंखों में नजर आया। शहर के काराबोरी भी शोक में डूबे नजर आए। राजनीतिक दलों के साथ हर बाजार और व्यापारी संगठन ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

    सीतामढ़ी व्यवसाई संघ द्वारा कोट बाजार स्थित गोला चौक पर फुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में 44  CRPF के शहीद जवानों के लिए आयोजन किया। 

    जिसमें अध्यक्ष निर्मल ब्याहुत, सचिव गणेश सिकारिया, अनिल भावसिंका डॉ विजय सर्राफ, जनार्दन भरतिया, राजू सरावगी, निर्मल तुलसियान, ब्रजेश कुमार, सज्जन सुंदरका, राधेश्याम, कैलाश प्रसाद, पंकज हिसारिया, सुनील कुमार, मिट्ठू कुमार, महाशंकर प्रसाद, संजय हिसारिया, कैलाश हिसारिया, संजय परशुरामपुरिया, राजेश देंग समेत सैकड़ों व्यवसायियों ने शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी|

    यह भी पढ़े :BREAKING: पुलवामा में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़, मेजर समेत 4 जवान शहीद

     सीतामढ़ी व्यवसाई संघ द्वारा ₹11000 की राशि बिहार के दोनों शहीद सीआरपीएफ के परिवारों के लिए दी गई है.

    Posted By:प्रियंका जयसवाल

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728